Logo
Breaking News Exclusive
भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला

: बेवफा चाय वाला: प्यार में धोखा खाए प्रेमी को मिलता है डिस्काउंट, युवा विक्रेता बोला- मुझे भी मिला है दर्द

MP CG Times / Sat, Sep 3, 2022

बलौदाबाजार: आपने एमबीए चाय वाला, ग्रेजुएट चाय वाली, एमएससी चाय वाला तो सुना होगा लेकिन बेवफा चाय वाले के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बलौदाबाजार सड़क  पर ऐसी चाय की दुकान है जो कि युवाओं की खास पसंद बन गई है, जिसका नाम है 'बेवफा चाय वाला'।

खास बात है कि यहां प्रेमी जोड़ों व प्यार में धोखा खाए हुए लोगों के लिए चाय के दाम अलग-अलग हैं। इस दुकान के मालिक कमलेश धृतलहरे ने बताया कि वह भी अपनी प्रेमिका से बहुत प्यार करते थे लेकिन जब उनका दिल टूटा तो उन्होंने चाय की दुकान खोलने का निर्णय लिया और दुकान का नाम रख दिया बेवफा चाय वाला।

प्यार में धोखा खाए लोगों को मिलता है डिस्काउंट दुकान की खास बात यही है कि जिसका दिल टूटा हुआ होता है उसे यहां 5 रुपये डिस्काउंट मिलता है। यहां प्रेमी जोड़ों के लिए चाय का दाम 15 रुपये है तो प्यार में धोखा खाए लोगों के लिए 10 रुपये है। यहां जो भी व्यंजन मिलते हैं उनका स्वाद तो काफी लजीज है पर उनके ऐसे नामों के पीछे  कमलेश का टूटा हुआ दिल है। अपने अलग नाम के कारण यह दुकान लोगों के बीच काफी चर्चित है और युवाओं के लिए खास आकर्षण भी बन गई है। कमलेश ने सुनाई दिल टूटने की कहानी दरअसल चाय की दुकान खोलने के पीछे वजह यह है कि कमलेश दो साल पहले जिस लड़की से प्रेम करता था उसने  उसे धोखा दे दिया। जिसके बाद कमलेश को लगा कि वह अब क्या करे? ऐसे में वह प्यार की दीवानगी में आकर बेवफा चायवाला वाले के नाम से चाय की दुकान की खोल दी। कमलेश का यह भी कहना है कि प्यार से मुझे सबक भी मिला और रोजगार भी। आज मैं जैसा भी हूं, जिस भी परिस्थिति में हूं बेहद खुश हूं। दुकान पर उमड़ती है भीड़, 500-800 रुपये की कमाई कमलेश का कहना है कि दुकान का अलग तरह का नाम सुनकर चाय पीने वालों की भीड़ उमड़ती है। उनकी रोज की कमाई 500 से 800 रुपये है। इससे उनकी रोजी-रोटी चल जाती है। वहीं चाय पीने आने वाले लोगों का कहना है कि कमलेश ने चाय की दुकान नाम गजब का रखा है। ये नाम सुनते ही लगता है वहां जाओ और चाय पियो। जो उन्हें काफी अच्छा लगता है।
Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन