Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

: कथावचक बोला-सतनामी होकर गायों को काट रहे मूर्ख: Ashutosh Chaitanya के बयान पर बवाल, समाज ने घेरा थाना, हंगामे के बाद FIR, उग्र आंदोलन की चेतावनी

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भागवत कथा के दौरान कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज ने सतनामी समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। समाज को लेकर अपशब्द कहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कथावाचक के बयान पर सतनामी समाज भड़क उठा है।

वायरल वीडियो में कथावाचक आशुतोष चैतन्य ने कहा कि कितना दुख होता है कि देश का क्या होगा। आपके मोहल्ले में, आपके पड़ोस में पहले सनातनी थे, वो आज सतनामी हो गए। अरे उन मूर्खों को ये समझ नहीं आता कि सतनामी का मतलब क्या है।

आशुतोष चैतन्य के बयान के बाद सतनामी समाज ने बड़ी संख्या में रैली निकाली। भीड़ ने तखतपुर थाने का घेराव भी किया। इस दौरान आशुतोष चैतन्य के विरोध को लेकर जमकर नारेबाजी की। कथावाचक की गिरफ्तार की मांग की। बवाल के बाद आशुतोष चैतन्य के खिलाफ FIR दर्ज हुई है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, तखतपुर के टिकरी पारा में श्रीमद् भागवत कथा महापुराण चल रहा है। कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज हैं। वह कथा के दौरान सतनामी समाज को लेकर कई अपशब्द कहे। वीडियो को यूट्यूब चैनल पर अपलोड भी कर दिया गया।

वायरल वीडियो में आशुतोष चैतन्य महाराज कह रहे हैं कि जो पहले सनातनी थे, वो आज सतनामी हो गए। सतनामी का मतलब क्या है। सत नाम किसका है। सिर्फ राम का है। आप लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ता है। आप लोग अपने बच्चों को वो परवरिश नहीं दे पा रहे हैं।

सतनामी समाज में आक्रोश, तखतपुर थाने को घेरा

कथावाचक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद सतनामी समाज में आक्रोश है। समाज के लोग बड़ी संख्या में तखतपुर थाने पहुंचे और घेराव कर दिया। इस दौरान समाज के लोगों ने कथावाचक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

समाज के लोगों का कहना है कि व्यासपीठ से की गई ऐसी टिप्पणी न केवल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है, बल्कि समाज को आपस में बांटने का प्रयास भी है। कथावाचक को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। कथावाचक की गिरफ्तारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

कार्यक्रम स्थल तखतपुर के टिकरी पारा में बढ़ाई गई सुरक्षा

वहीं तखतपुर में सतनामी समाज के विरोध के बाद कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज के कार्यक्रम स्थल तखतपुर के टिकरी पारा में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पंडाल के आसपास पुलिस बल की तैनाती की गई है।

​​​​​​तखतपुर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन के बाद समाज के लोगों शांत हुए। तखतपुर में माहौल शांत है। समाज के लोगों ने कथावाचक के खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन