Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

अनूपपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़ : 1.326 किलो गांजा और बाइक जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, ओडिशा-छत्तीसगढ़ से लाकर करते थे सप्लाई

मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 1 किलो 326 ग्राम गांजा और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है। कार्रवाई मंगलवार सुबह मुखबिर की सूचना पर की गई।

थाना प्रभारी विकास सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति बाहर से गांजा लाकर बिजुरी और आसपास के गांवों में सप्लाई करने वाले हैं। सूचना के आधार पर एक टीम गठित कर पथरौड़ी से तरसीली मार्ग पर केनापारा (बिजुरी) के पास घेराबंदी की गई।

करीब आधे घंटे बाद संदिग्ध बाइक को रोका गया। तलाशी के दौरान बाइक से 1.326 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

कौन हैं आरोपी?

पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:

संजय गुप्ता (45) – निवासी पथरौड़ी, थाना कोतमा

श्याम सिंह गोंड (34) – निवासी डोगरिया, थाना बिजुरी

दोनों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया।

अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़ाव की आशंका

प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली है कि आरोपी ओडिशा और छत्तीसगढ़ से थोक में गांजा लाकर अनूपपुर जिले के बिजुरी, रामनगर, राजनगर, कोतमा सहित अन्य क्षेत्रों में सप्लाई करते थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इनके नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। जब्त गांजे और वाहन को कब्जे में लेकर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन