Logo
Breaking News Exclusive
भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला

: Ambikapr News: रेलवे साइडिंग चेक पोस्ट से चोरी, मामले में तीन आरोपी पकड़ाए

News Desk / Sat, Sep 17, 2022

सूरजपुर । रामानुजनगर के अडाणी कंपनी रेलवे साइडिंग चेक पोस्ट के बगल में कोयला वजन करने हेतु लोहे के 50-50 किलो के दो नग बाट चोरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी का सामान बरामद कर लिया है। घटना की रिपोर्ट चेक पोस्ट के सुरक्षा अधिकारी रमेश बघेल ने रामानुजनगर थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम दवना निवासी कमलभान सिंह लोहे का बाट बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर रामानुजनगर पुलिस ने दबिश देकर कमलभान सिंह पिता शिव सिंह उम्र 25 वर्ष को पकड़ा।
पूछताछ पर उसने बताया कि अपने साथी राहुल द्धिवेदी एवं अशोक सिंह के साथ दो मोटर साइकिल से अडाणी रेलवे साइडिंग चेक पोस्ट पहुंचे और दो नग लोहे के बाट की चोरी की थी। पुलिस ने घटना में शामिल बाकी दोनों आरोपित राहुल द्धिवेदी 25 वर्ष निवासी रामानुजनगर व अशोक सिंह 22 वर्ष ग्राम सरईपारा रामानुजनगर को भी घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपितों की निशानदेही पर 50-50 किलो के लोहे के दो बाट एवं वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल जब्त की है। गांजा बेचने की तलाश में घूम रहे दो युवक पकड़ाए सूरजपुर। रामानुजनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम नारायणपुर में दो युवकों को गांजा बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश करने के दौरान पकड़ा। युवकों से करीब एक किलो गांजा जब्त किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह व एसडीओपी प्रेमनगर के मार्गदर्शन में शनिवार को रामानुजनगर पुलिस की टीम ने ग्राम नारायणपुर में घेराबंदी कर ग्राम बचरापोड़ी थाना खड़गवां जिला कोरिया निवासी विकास साहू पिता रामधारी साहू उम्र 23 वर्ष एवं नरेन्द्र साहू पिता जय नारायण उम्र 23 वर्ष को पकड़ा। आरोपितों के कब्जे से एक किलो 100 ग्राम गांजा जब्त कर धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर दोनों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रामानुजनगर रूपेश , प्रशिक्षु डीएसपी दीपमाला कुर्रे, एसआई मनी प्रसाद राजवाड़े, एएसआई बिसुनदेव पैंकरा, मंजू सिंह, आरक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह सक्रिय रहे।
Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन