Logo
Breaking News Exclusive
भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला

: Ambikapur News: रोड सेल का 28 टन कोयला लेकर निकला ट्रक गायब

News Desk / Sat, Sep 10, 2022


Publish Date: | Sun, 11 Sep 2022 12:46 AM (IST)

बिश्रामपुर (नईदुनिया न्यूज)। एसईसीएल की गायत्री भूमिगत खदान से रोड सेल के जरिए अंजनी स्टील प्राइवेट लिमिटेड गेरवानी रायगढ़ के लिए करीब 28 टन कोयला लोड लेकर निकला ट्रक क्रमांक यूपी 65 एचटी 5283 के गायब हो जाने के मामले में सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने ट्रक चालक एवं क्लीनर के विरुद्ध धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर लिया है। उक्त आशय की रिपोर्ट ग्राम गेतरा निवासी कोयला लिफ्टर अहिबरन सिंह ने सूरजपुर कोतवाली थाना में दर्ज कराई है।

उसने बताया कि एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र की गायत्री कोयला खदान से अंजनी स्टील प्राइवेट लिमिटेड रायगढ़ का डीओ के जरिए कोयला उठाव के लिए वह कोयला लिफ्टर नियुक्त है। पांच जुलाई को उसने ट्रक क्रमांक यूपी 65 एचटी 5283 में अंजनी स्टील प्राइवेट लिमिटेड रायगढ़ के लिए 27.980 टन कोयला लोड कराया था। जो आज पर्यंत रायगढ़ नहीं पहुंचा है। संबंधित ट्रक चालक एवं क्लीनर ने धोखाधड़ी करते हुए कोयला पार कर दिया है। ट्रक में लोड कोयले की कीमत दो लाख रुपए से अधिक बताई गई है। उसने बताया कि लोडिंग के दौरान खनिज आनलाइन चेक करने पर उक्त ट्रक आफताब आलम निवासी बलरामपुर रामानुजगंज के नाम पर दर्ज पाई गई थी। कोयला लिफ्टर अहिबरन सिंह की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने ट्रक चालक एवं परिचालक के विरुद्ध धारा 420, 34 के तहत धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर लिया है।

कई शिकायतें प्रकाश में आई है-

बता दें कि एसईसीएल की कोयला खदानों से रोड सेल के जरिए संबंधित कंपनियों को कोयला भेजने के लिए लोड की जाने वाली अनेक ट्रकों के गायब होने की शिकायतें अक्सर प्रकाश में आती हैं। ऐसे अधिकांश मामलों में संबंधित थानों में शिकायत किए जाने के बावजूद अपराधिक प्रकरण दर्ज नहीं होने से इस तरह के धोखाधड़ी की घ्ाटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। बताया जाता है कि ऐसी अपराधिक गतिविधियों में सक्रिय गिरोह द्वारा ट्रकों के नंबर प्लेट बदलकर फर्जी दस्तावेजों के जरिए कोयला खदानों से कोयला लोड कर धोखाधड़ी के कृत्य को अंजाम दिया जा रहा है।

Posted By: Yogeshwar Sharma

NaiDunia Local
NaiDunia Local

 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन