Logo
Breaking News Exclusive
मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला

: कौन हैं इनफ्लुएंसर लीला नागवंशी: घर की छत में लटकता मिला शव, क्या सोशल मीडिया है आत्महत्या का कारण?

News Desk / Tue, Dec 27, 2022

Leela Nagvanshi: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में सोशल मीडिया स्टार लीला नागवंशी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना रायगढ़ के केलो बिहार कॉलोनी की है। जहां घर की छत पर फांसी के फंदे पर उसकी लाश मिली। चक्रधर नगर पुलिस मौके पर पहुंचकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कहा जा रहा है कि लीला नागवंशी के सोशल मीडिया में व्यू कम होने लने थे जिस कारण से वो परेशान थी। इसे भी आत्महत्या की एक वजह माना जा रहा है। हालांकि पुलिस ने कहा है कि हम सोशल मीडिया वाले एंगल से भी जांच कर रहे हैं। पुलिस लगातार मामले की जांच में जुटी हुई है। सोशल मीडिया से जुड़े हुए सभी तथ्यों को खंगाले जा रहे हैं।

परिवार के लोगों से पूछताछ
पुलिस परिवार के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। सोशल मीडिया स्टार लीना ने अपने घर की छत में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिवार के लोगों ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतार लिया था। जिससे शक की सुई परिवार की तरफ भी झुकती हुई दिखाई दे रही है। हालांकि पुलिस मामले के हर पहलुओं पर जांच कर रही है।

सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर रहती थी सुर्खियों में

रायगढ़ में रहने वाली लीना अक्सर चर्चे पर रहती थी। उसे सोशल मीडिया में वीडियो डालने और फोटो अपलोड करने का काफी शौक था। शुरू से ही लीना नागवंशी सोशल मीडिया पर एक्टिव थी। उसके इंस्टाग्राम में 10,000 से ज्यादा फॉलोअर्स भी हैं। कहा जा रहा है कि लीला नागवंशी अपने निजी कारणों को लेकर तनाव में थी। उसने क्रिसमस के मौके पर भी एक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम में अपलोड किया था।

दुपट्टे से लगाई फांसी

मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में रायगढ़ सीएसपी अभिनव उपाध्याय ने बताया कि यह घटना लगभग 1 बजे की बताई जा रही है। केलो बिहार कॉलोनी की रहने वाली लीना के अपने ही छत पर फांसी लगाने की खबर जैसे ही मिली पुलिस फौरन मौके पर पहुंच गए। जहां पहुंचने के बाद पुलिस को यह पता चला कि उसने अपने खुद के दुपट्टे से फांसी लगा ली है लेकिन घरवाले उसे बचाने की कोशिश में फंदे से नीचे उतार लिया था।

मोबाइल किया जब्त

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने लीना का मोबाइल भी जब्त कर लिया है। वहीं, मौके पर किसी प्रकार से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। सीएसपी ने बताया कि पुलिस उसके सोशल मीडिया से जुड़े हुए सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन