Logo
Breaking News Exclusive
मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला

: 2 जनवरी से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र, सदन में पेश होगें कई विधेयक

News Desk / Tue, Dec 27, 2022


रायपुर: छत्तीसगढ़ में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तारीखों की घोषणा कर दी गई है। विधानसभा का शीतकालीन सत्र 2 जनवरी से शुरू होगा। ये सत्र 6 जनवरी तक चलेगा। राज्य सरकार के मंत्री रविन्द्र चौबे ने बताया कि इस सत्र के दौरान सरकार कई विधेयक सदन में पेश करेगी। वहीं, सरकार आरक्षण मामले में भी चर्चा करेगी। मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा है कि हम बीजेपी के हर सवाल का जवाब देंगे। चौबे ने आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर कहा कि लंबे समय तक नजरअंदाज किया जाएगा तो चुप नहीं रहेंगे। राज्यपाल और बीजेपी नेताओं का बयान मिलता जुलता है।

दरअसल, छत्तीसगढ़ में आरक्षण विधेयक को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस सरकार और राजभवन के बीच कई बार टकराव की खबरें भी सामने भी आई है। वहीं, विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 30 दिसंबर को कैबिनेट की बैठक बुलाई है।

शीतकालीन सत्र में बीजेपी दिखाएगी दम
वहीं, बीजेपी विधानसभा में शीतकालीन सत्र के दौरान छत्तीसगढ़ सरकार को घेरने की योजना बना रही है। धर्मांतरण का मुद्दे के साथ अन्य मुद्दों को लेकर घेरने की रणनीति पर काम कर रही है। विधानसभा का शीतकालीन सत्र काफी गहमागहमी वाला हो सकता है। प्रदेश में लंबे समय से चल रही ED की कार्यवाही, कोल स्कैम और इसमें हुई गिरफ्तारी के मुद्दे पर सरकार पर हमलावर हो सकती है।
इसे भी पढे़ं-
आरक्षण विधेयक को लेकर तीन दिन का अल्टीमेटम, जानें अगर राज्यपाल ने नहीं किए साइन तो क्या होगा?

धान खरीदी जारी
मंत्री चौबे ने कहा कि समर्थन मूल्य पर किसानों की धान खरीदी पूरे प्रदेश हो रही है। अभी तक राज्य में 2 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। किसानों के खाते में 15 हजार करोड़ दिया जा चुका है। 18 लाख पंजीकृत किसानों से धान खरीदी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही धान खरीदी के लक्ष्य को हम पूरा कर लेंगे।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन