Logo
Breaking News Exclusive
मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला

: Chhattisgarh Coronavirus News: रायपुर में मिले दो नए मरीज, जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएंगे सैंपल

News Desk / Wed, Dec 21, 2022

 

 

हाइलाइट्स

  • रायपुर में कोरोना के दो नए संक्रमित मरीज मिले
  • बीएफ.7 वैरिएंट को लेकर राज्य में अलर्ट जारी
  • संक्रमित मरीजों का कराया जाएगा जीनोम सिक्वेंसिंग टेस्ट
रायपुरः छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को कोरोना वायरस के दो नए मरीज मिले। मंगलवार को राज्य में कोरोना का एक भी एक्टिव केस नहीं था। ऐसी हालत दो साल नौ महीने और दो दिन बाद बनी थी। बुधवार को दो नए मरीजों के मिलने से फिर हड़कंप मच गया। इन मरीजों के सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग टेस्ट के लिए भेजे जाएंगे। संक्रमण को नियंत्रण में रखने के लिए सरकार विदेश से आने वाले लोगों पर विशेष नजर रख रही है।

सरकार ने जारी किया अलर्ट

इस बीच, चीन में कोरोना के नए बीएफ.7 वैरिएंट के बढ़ते कहर को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को संक्रमण रोकने के लिए सभी हरसंभव उपाय करने के निर्देश दिए हैं।

13 दिसंबर को मिले थे तीन मरीज

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 18 मार्च 2020 को सामने आया था। 21 दिसम्बर 2022 तक 11 लाख 77 हजार 743 लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 11 लाख 63 हजार 595 लोग स्वस्थ हो गए, लेकिन 14 हजार 146 लोगों की जान चली गई। 13 दिसम्बर को राज्य में तीन नए केस मिले थे और प्रदेश भर में छह सक्रिय मरीज थे। इसके बाद अगले आठ दिनों तक कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया।

संक्रमितों का जीनोम सिक्वेंसिंग टेस्ट

स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि जो मरीज संक्रमित मिलेंगे, उनकी ट्रैवल हिस्ट्री की जांच की जाएगी। सभी मरीजों का जीनोम सिक्वेंसिंग टेस्ट कराया जाएगा जिससे वैरिएंट का पता चल सके। इसके अलावा विदेश से आने वाले लोगों पर भी खास नजर रखी जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन