Logo
Breaking News Exclusive
ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी

: छत्तीसगढ़ से क्यों हटाए गए पीएल पूनिया? मिशन 2023 के लिए कांग्रेस ने कुमारी शैलजा को बनाया प्रभारी

News Desk / Mon, Dec 5, 2022


रायपुर: कांग्रेस हाईकमान के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कई राज्यों में संगठनात्मक बदलाव किए हैं। छत्तीसगढ़ में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए हरियाणा कांग्रेस की लीडर कुमारी शैलजा को छत्तीसगढ़ का नया प्रभारी बनाया गया है। कुमारी शैलजा को पीएल पूनिया की जगह प्रभारी बनाया गया है। बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले पीएल पूनिया को राज्य का प्रभारी बनाया गया था जिसके बाद कांग्रेस सत्ता में आई थी। लेकिन मिशन 2023 के लिए पूनिया की छुट्टी कर दी गई है। उनकी जगह कुमारी शैलजा को प्रभार दिया गया है।

छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाए जाने पर कुमारी शैलजा ने ट्वीट कर कहा- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव और छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रभारी नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, हमारी नेता सोनिया गांधी और जन-जन के प्रिय नेता राहुल गांधी जी का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करती हूं। पार्टी आलाकमान द्वारा मुझे जो महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरी ईमानदारी व मेहनत से निभाऊंगी और पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्य करती रहूंगी।

क्यों हटाए गए पूनिया?
2018 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने 2017 में पीएल पूनिया को राज्य का प्रभारी नियुक्त किया था। 2018 में सत्ता की वापसी में इनकी रणनीति को अहम माना गया था। 2018 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए पीएल पूनिया ने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को तैयार किया था। 2020 में छत्तीसगढ़ में प्रभारी के तौर पर उनका कार्यकाल पूरा हो गया था उसके बाद उन्हें दोबारा राज्य का प्रभारी बनाया गया था। लेकिन अब 2023 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए उन्हें हटा दिया गया है। पूनिया को हटाने के पीछे कारण बताया जा रहा है कि उनका कार्यकाल पूरा हो गया था इसलिए उन्हें छत्तीसगढ़ से हटा दिया गया।

कौन हैं कुमारी शैलजा?
कुमारी शैलजा हरियाणा कांग्रेस की सीनियर लीडर हैं। वो केन्द्र सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं। उन्हें खाटी समाज का प्रखर नेता माना जाता है। कुमारी शैलजा ने अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1990 में की थी। वो हरियाणा से 4 बार लोकसभा सांसद रहीं। दो बार वह सिरसा और दो बार अंबाला संसदीय सीट से सांसद रहीं। 2014 में चुनाव हारने के बाद वो राज्यसभा सांसद बनीं थी।
इसे भी पढ़ें-
पहली बार रायपुर में होगा कांग्रेस का 85वां महाअधिवेशन, छत्तीसगढ़ के चयन के पीछे ये हैं राजनीतिक कारण

पिता भी थे दिग्गज कांग्रेसी
कुमारी शैलजा के पिता भी कांग्रेस के सीनियर लीडर थे। उनके पिता चौधरी दलबीर सिंह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष थे। दलबीर सिंह केन्द्र सरकार में मंत्री भी थे। वह हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष थे।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन