Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation

: Bhanupratappur By Poll: बीजेपी उम्मीदवार को गिरफ्तार कर ले जा रही थी झारखंड पुलिस, जानें फिर क्यों छोड़ दिया

News Desk / Mon, Dec 5, 2022


रायपुर: छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर उपचुनाव में वोटिंग के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को झारखंड पुलिस ने थोड़ी देर के लिए हिरासत में लिया। दरअसल, मतदान करने के बाद भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को झारखंड की पुलिस ने हिरासत में ले लिया। नेताम को गिरफ्तार कर झारखंड पुलिस कांकेर लेकर जा रही थी इस बीच बीजेपी कार्यकर्ताओं के कड़े विरोध के बाद नेताम को गाड़ी से उतार दिया गया। नेताम ने पुलिस को झारखंड हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक की जानकारी दी। लेकिन पुलिस का कहना है कि अभी भी उनके पास पेपर नहीं पहुंचा है।

भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान झारखंड की पुलिस शुरू से ही भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम की खोज कर रही थी। इस बीच सोमवार को मतदान खत्म होने के बाद भाजपा प्रत्याशी नेताम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कांकेर पुलिस की मानें तो ब्रह्मानंद नाम को झारखंड की पुलिस ने हिरासत में लिया है हालांकि नेताम ने झारखंड हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक की जानकारी दी है। पुलिस ने उनसे हाई कोर्ट का आदेश मांगा है।

रेप का आरोप
बता दें कि भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम पर कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि उन्होंने नाबालिग से रेप किया है। जिसके बाद चुनाव के शुरुआती दिनों से ही झारखंड की पुलिस नेताओं की गिरफ्तारी के लिए भानुप्रतापपुर में घूम रही थी। बताया जा रहा है कि ब्रह्मानंद नेताम पर झारखंड में एक नाबालिग के साथ बलात्कार का आरोप लगा है इसमें कई अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया है।
इसे भी पढ़ें-
Bhanupratappur By-Election: कांकेर में झारखंड पुलिस की छापेमारी, बीजेपी कैंडिडेट ब्रह्मानंद नेताम की मुश्किलें बढ़ी

मुझे फंसाने की कोशिश
बता दें कि बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम सोमवार को अपनी पत्नी के साथ कासावाही पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे थे। वोटिंग के बाद उन्होंने कहा था कि इस बार जनता उन्हें आशीर्वाद देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आरोप लगाने और साजिश रचने में माहिर है। नेताम ने कहा कि अगर मेरे ऊपर इतना बड़ा आरोप है तो तीन साल तक झारखंड पुलिस और सरकार चुप क्यों बैठी थी। उन्होंने कहा कि हार के डर से कांग्रेस ने मुझे फंसाने की साजिश रची थी।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन