Logo
Breaking News Exclusive
ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी

: कोरिया जिले में हाथियों का आतंक: फसलों को किया बर्बाद, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

News Desk / Tue, Nov 29, 2022


रायपुर: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में हाथियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। यहां के कटघोरा वनमंडल से 15 हाथियों का दल जिला मुख्यालय से लगे गांव में पहुंच गया है। चिरमिरी रेंज के बंजारीडांड और बहालपुर गांव में 15 हाथियों के दल ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों के दल ने कई किसानों की फसलों को नुकसान भी पहुंचाया है। गांव में हाथियों के आने की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम हाथियों के दल की निगरानी कर रही है। इसके साथ ही वन विभाग की टीम ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि हाथियों से दूर रहें। हाथियों के आने से ग्रामीण दहशत में हैं।

चिरमिरी रेंज के रेंजर सूर्यदेव सिंह ने बताया कि अब तक हाथियों के फसलों को नुकसान पहुंचाया है लेकिन अभी तक किसी इंसान पर हमला नहीं किया है। हाथियों के कारण अभी तक किसी भी प्रकार की कोई जान हावी नहीं हुई है।

निगरानी कर रहा है वन विभाग
उन्होंने बताया कि 15 हाथियों का दल कटघोरा रेंज से कोरिया जिले के मुख्य मार्ग से होते हुए इन गांवों में आ गया है। जिस पर वन विभाग की कड़ी निगरानी रखी गई है। अभी इस वक्त जिला के दुबछोला के पहाड़ के आस-पास हाथियों ने अपना ठिकाना बनाया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हाथियों के कारण फसलों को भारी नुकसान होता है।

ग्रामीणों में है भय का माहौल
अभी तक हाथियों के दल ने गांव के किसी भी व्यक्ति पर हमला नहीं किया है लेकिन इसके बाद भी ग्रामीण क्षेत्र में हाथी को लेकर दहशत का माहौल बन गया। गांव में हाथियों के दल की जानकारी मिलने के बाद से ग्रामीण डरे और सहमे हुए हैं। बता दें कि हाथियों के गांव में आने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने इशकी सूचना वन विभाग की टीम को दे दी थी। जिसके बाद से विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों हाथी की निगरानी कर रहे हैं।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन