Logo
Breaking News Exclusive
ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी

: छत्तीसगढ़ में फिर से ED की रेड, बलरामपुर के खनिज ऑफिस में टीम ने मारा छापा

News Desk / Tue, Nov 22, 2022


रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से ईडी की टीम ने छापा मारा है। धमतरी जिले के बाद बलरामपुर जिले के सयुंक्त जिला कार्यालय भवन में संचालित खनिज विभाग में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम ने दबिश दी है। टीम सहायक खनिज अधिकारी अवधेश बारीक से पूछताछ कर रही है। वहीं, मंगलवार दोपहर ईडी की तीन सदस्यीय टीम ने बलरामपुर खनिज विभाग के कार्यालय में कार्रवाई की है। ईडी की छापे की खबर की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

जिले में पदस्थ प्रभारी खनिज अधिकारी अवधेश बारीक के खिलाफ पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। इससे पहले रायगढ़ में पदस्थ रहे अवधेश बारीक के कई ठिकानों समेत रायगढ़ खनिज विभाग के दफ्तर में आईटी की टीम ने छापेमारी की थी। बता दें कि सहायक खनिज अधिकारी अवधेश बारीक को नोटिस जारी कर तलब किया था।

एक महीने में तीसरी बार कार्रवाई
छत्तीसगढ़ में पिछले एक महीने से ईडी और आईटी की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। ईडी ने छापेमारी करते हुए एक आईएएस समेत 3 कोयला कारोबारी को हिरासत में लिया था। सोमवार को ईडी की टीम ने धमतरी जिले में कार्रवाई की थी। जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम ने इस दौरान खनिज विभाग के अधिकारी बजरंग पैकरा से पूछताछ की थी। खनिज विभाग के ऑफिस के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था।
इसे भी पढ़ें-
सलाखों के पीछे जाते ही बढ़ी सूर्यकांत तिवारी की बेचैनी: अस्पताल में भर्ती, ED को छापे में मिली थी अकूत दौलत

धमतरी के कलेक्ट्रेट ऑफिस में खनिज विभाग के दफ्तर में ईडी की 5 सदस्यीय टीम पहुंची थी और खनिज अधिकारी बजरंग पैकरा से पूछताछ की थी। बता दें कि इससे पहले बजरंग पैकरा के यहां इमकम टैक्स की भी रेड पड़ी थी। माना जा रहा था कि इनकम टैक्स की रेड में मिले इनपुट के आधार पर ही ईडी की टीम ने कार्रवाई की थी। बता दें कि बजरंग पैकरा जब अंबिकापुर में पदस्थ थे, तब उनके यहां ईडी का छापा पड़ा था।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन