Logo
Breaking News Exclusive
ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी

: रायपुर के बड़े होटल में चला रहा था सेक्स रैकेट, विदेश से बुलाई गई लड़की ने किया खुलासा

News Desk / Sun, Nov 20, 2022


रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बड़े नामचीन होटल में पुलिस ने रेड मारकर हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। तेलीबांधा थाना अंतर्गत VIP रोड स्थित फाइव स्टार होटल में पुलिस ने छापेमारी कर एक विदेशी महिला समेत तीन कॉलगर्ल को पकड़ा है। पुलिस को लगातार राजधानी के कई बड़े होटलों में सेक्स रैकेट चलाए जाने की शिकायत मिल रही थी। मुखबिर की सूचना के आधार पर एक ब्रोकर द्वारा देह व्यापार करने के लिए प्रदेश के बाहर से आईं 3 लड़कियों को बुलाकर अग्रसेन धाम मोड़ स्थित वीडब्ल्यू कैन्यान होटल में रुकाया गया था। जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व उप पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू के नेतृत्व में थाना तेलीबांधा पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

पुलिस को इस दौरान अलग-अलग कमरों में 3 महिलाएं जिनमें से 1 महिला उज्बेकिस्तान और 2 महिला पंजाब की रहने वाली हैं। महिलाओं से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया गया कि एक दलाल द्वारा उन्हें होटल में बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा था। फिलहाल पुलिस ने तीनों युवतियों को पकड़ा है। वहीं मामले में दलाल को आरोपी बनाया गया है। आरोपी दलाल टिकरापारा निवासी राहुल के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी राहुल फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

ऑनलाइन हुई थी होटल की बुकिंग
नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को रायपुर के तेलीबांधा थाना प्रभारी भावेश गौतम ने बताया कि आमतौर पर होटल में बुकिंग ऑनलाइन माध्यम ऐप के जरिए की जाती है। ब्रोकर के द्वारा होटल में 3 लड़कियों की बुकिंग कराई गई थी। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम होटल पहुंची और तीनों को पकड़ा है। जिससे पूछताछ में यह पता चला कि यह लड़कियां पहली बार छत्तीसगढ़ आई हैं।
इसे भी पढ़ें-
MP: होटल के कमरे में रेप कर रहा था युवक, लोगों ने पकड़ा तो हैवान ने वो किया कि दहल जाएंगे आप

सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन में गिरफ्तार करने का प्रावधान नहीं
किसी प्रकार से सेक्स रैकेट में पकड़े जाने वाली महिलाओं के विरुद्ध कार्रवाई करने का प्रावधान हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने हटा दिया है। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट की नई गाइडलाइन के अनुसार तीनों महिलाओं पर किसी प्रकार की कार्रवाही नहीं की गई है। इन महिलाओं को गवाह की सूची में शामिल किया गया है और पूछताछ कर छोड़ दिया गया है।
रिपोर्ट- रोहित बर्मन


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन