Logo
Breaking News Exclusive
ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी

: तीन दिन तक दुकान में रखी पार्टनर की लाश: चौथे दिन कार में बॉडी लेकर पहुंचा घर तो हिम्मत दे गई जवाब, श्रद्धा बनने से बच गई युवती

News Desk / Sat, Nov 19, 2022


रायपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक युवती की हत्या के बाद आरोपी ने लाश को कार के सीट कवर में लपेटकर रख दिया और कार को लॉक कर दिया। फिर उसके बाद शव को अपने घर लेकर आया। लेकिन लाश की बदबू के कारण पूरी घटना की जानकारी सामने आई। जानकारी के अनुसार, युवती दुर्ग-भलाई की रहने वाली है। मृतक का नाम प्रिया सिंह है। वो बिलासपुर के टिकरापारा स्थित हॉस्टल में रूम लेकर रहती थी। वो यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। प्रिया पिछले 4 दिन से गायब थी। इससे परेशान घरवालों ने इसकी सूचना कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी। बता दें कि दिल्ली में श्रद्धा मर्डर के बाद से इस तरह की घटना बिलासपुर में आने से लोगों में खौफ है।

आरोपी युवक आशीष साहू ने प्रियंका की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने उसके शव को 3 दिन तक दुकान में छुपा कर रखा था। दुकान में ज्यादा किसी का आना जाना नहीं था। इसके चलते किसी को पता नहीं चला। इस दौरान लगातार दुकान में रूम फ्रेशनर ,अगरबत्ती ,जलाया करता था। लेकिन जब उसे लगने लगा कि यहां आने वाले लोगों को शक हो जाएगा तो उसने लाश को ठिकाने लगाने का सोचा।

साथ में काम करते थे
लाश को दुकान से कहीं बाहर फेंकने के लिए आरोपी ने उसे पॉलिशीन में लपेटकर अपनी कार में रखा लेकिन कहीं फेंकने की हिम्मत नहीं कर पाया। लिहाजा वह लाश को अपने घर ले आया और गैराज में छुपा कर रख दिया था। लेकिन शनिवार दोपहर तक आसपास बदबू फैल गई थी। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच कर पता लगाया और कार से लाश मिली। पुलिस ने आरोपी आशीष साहू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी आशीष साहू और लड़की साथ में काम करते थे। युवती की उम्र 24 साल थी। युवती पढ़ाई के साथ-साथ शेयर बाजार का काम करती थी जबकि आरोपी आशीष मेडिकल की दुकान चलाता था। दोनों शेयर मार्केट का काम साथ में करते थे।
इसे भी पढ़ें-
श्रद्धा के कत्ल के अगले दिन आफताब ने खरीदा फ्रिज... आखिर कातिल क्यों करते हैं फ्रिज का इस्तेमाल?

फैमिली ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट
युवती बीते चार दिनों से लापता थी। युवती के परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। परिवार वालों ने बताया कि युवती बिलासपुर के दयालबंद इलाके में हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी और शेयर मार्केट का काम करती थी। युवती के लापता होने की शिकायत पर बिलासपुर पुलिस ने जांच की। जब पुलिस ने युवती का कॉल डिटेल खंगाला तो उसमें आखिरी कॉल आशीष साहू का मिला। जिससे पुलिस ने आशीष साहू को गिरफ्तार कर उससे कड़ाई से पूछताछ की। जिसके बाद आरोपी आशीष ने हत्या का जुर्म कबूल कर लिया और लाश को कार में रखने की बात बताई।

गला दबाकर की हत्या
पुलिस जांच में युवक ने बताया कि युवती की गला दबाकर हत्या की है और कार के कवर में लाश लपेटकर छिपा दिया है। जांच में पता चला कि युवती को चार दिन पहले गला दबाकर मारा गया है। पुलिस ने बताया कि लाश चार दिन पुरानी है और लाश के सड़ने से आसपास बदबू फैल गई थी। फॉरेंसिक एक्सपर्ट प्रवीण सोनी ने बताया कि "लाश सड़ने लगी थी और प्रथम दृष्टया होमी साइडल लग रही है। शरीर में चोट के निशान नहीं इस लिए गला दबाकर मारा गया है। पूरी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगी।

पैसे के लेनदेन का था विवाद
बताया जा रहा है कि छात्रा प्रियंका सिंह और आरोपी आशीष साहू के बीच दोस्ती थी। दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद था। युवती ने करीब 17 लाख रुपये युवक को दिए थे लेकिन दुकानदार उसे लौटा नहीं रहा था जिस कारण दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

रिपोर्ट- सोमेश पटेल


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन