Logo
Breaking News Exclusive
ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी

: सलाखों के पीछे जाते ही बढ़ी सूर्यकांत तिवारी की बेचैनी: अस्पताल में भर्ती, ED को छापे में मिली थी अकूत दौलत

News Desk / Fri, Nov 18, 2022


रायपुर: छत्तीसगढ़ कोल घोटाले के मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी की तबियत बिगड़ने के बाद उसे रायपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल डॉ भीमराव अंबेडकर में भर्ती करवाया गया है। सूर्यकांत तिवारी को ब्लड प्रेशर और सिर में तेज दर्द की वजह से मेडसिन डिपार्टमेंट में भर्ती किया गया है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार सूर्यकांत तिवारी को जांच के लिए लाया गया था। डॉक्टरों ने बताया कि बीपी बढ़ने की वजह से उसे भर्ती किया गया। अस्पताल में इलाज जारी है। सूर्यकांत, पुलिस स्टाफ और अस्पताल के लोगों से मिलता बातें करता दिखा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सूर्यकांत का स्ट्रेस लेवल बढ़ने की वजह से उसे सिर दर्द, ब्लड प्रेशर की परेशानी हो रही है।

जेल में बढ़े तनाव की वजह से उसे अस्पताल लाया गया है। 23 नवंबर तक सूर्यकांत को जेल में रखा जाना है, इसके बाद फिर पेशी है। ईडी ने 11 अक्टूबर को प्रदेश के कई शहरों में अफसरों-कारोबारियों के ठिकानों पर छापा मारा था। इस दौरान कोयला परिवहन के कारोबार में अवैध लेन-देन की बात सामने आई थी। ईडी ने दो दिन की पूछताछ के बाद 13 अक्टूबर को आइएएस समीर बिश्नोई, कोल कारोबारी सुनील अग्रवाल और कारोबारी लक्ष्मीकांत तिवारी को गिरफ्तार कर लिया था।

मास्टर माइंड है सूर्यकांत तिवारी
इस मामले में कारोबारी सूर्यकांत तिवारी को मास्टरमाइंड बताया गया था, लेकिन ईडी ने उसे खोजने की कोई कोशिश नहीं की। उसको कभी समन भी नहीं भेजा गया। इस बीच 29 अक्टूबर को दोपहर अचानक सूर्यकांत सरेंडर करने कोर्ट पहुंच गया। कोर्ट द्वारा इस तरह का कोई प्रावधान नहीं होने का हवाला देने पर ईडी ने उसकी गिरफ्तारी की कागजी कार्रवाई पूरी की, इसके बाद कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट परिसर में सूर्यकांत तिवारी ने मीडिया के सामने कहा था कि उसे फंसाया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें-
Chhattisgarh Coal Scam: पति को नहीं मिली जमानत तो बेहोश हुई पत्नी, बड़े जश्न की तैयारी प्लान कर कोर्ट पहुंचे थे समर्थक

छत्तीसगढ़ का CM बनाने की पेशकश का कर चुका है
4 महीने पहले सूर्यकांत के ठिकानों पर IT का छापा पड़ा था। इसके बाद सूर्यकांत ने कहा था कि उनके ठिकानों पर 30 जून को आयकर की रेड पड़ी। दावा किया कि कुछ अफसरों ने दबाव बनाया कि वो प्रदेश के 40-45 विधायकों की सूची बनाएं। विपक्ष के विधायकों के सहयोग से प्रदेश की सरकार बदल दी जाएगी। सूर्यकांत को प्रदेश का नया CM बना दिया जाएगा। दावा किया कि मुझे छत्तीसगढ़ का एकनाथ शिंदे बनाने के लिए आयकर अफसरों ने साम दाम दंड भेद अपनाया।

मिली थी अकूत दौलत
आयकर टीम ने जांच के दौरान 9.5 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित नकदी और लगभग 5 करोड़ रुपये के आभूषण सूर्यकांत तिवारी के यहां से जब्त किए थे। कांग्रेस के नेता सूर्यकांत को भाजपा का करीबी और भाजपा वाले उसे कांग्रेसियों का करीबी बताने के लिए तीन दिनों से सोशल मीडिया पर फोटो वार चलाया और अब इस मामले में नए तरह के खुलासे सूर्यकांत ने किए थे।

रिपोर्ट- सोमेश पटेल


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन