Logo
Breaking News Exclusive
ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी

: छत्तीसगढ़ में मिशन 2023 के लिए युवा कांग्रेस का खास प्लान, निकाली जाएगी भारत जोड़ो संकल्प यात्रा

News Desk / Thu, Nov 17, 2022


रायपुर: राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। वहीं, दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की युवा मोर्चा की इकाई ने उसी तर्ज पर 'भारत जोड़ो युवा संकल्प यात्रा' निकालने का ऐलान किया है। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के द्वारा निकाले जाने वाली यह यात्रा 2023 के चुनाव से पहले युवाओं को इकट्ठा करने और कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने की यात्रा मानी जा रही है। इस यात्रा को लेकर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने बताया कि जिस प्रकार देश में हमारे नेता राहुल गांधी कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। उस यात्रा में सद्भावना एकता की बात करते हुए भारत को जोड़ रहे हैं। उसी की तरह हम 21 नवंबर को रायपुर के इनडोर स्टेडियम में 'भारत जोड़ो युवा संकल्प समारोह' का आयोजन किया है।

इस यात्रा नें पूरे प्रदेश से 15,000 से अधिक युवा एकत्रित होकर संकल्प लेंगे और भारत को जोड़ने और एकता बनाए रखने के लिए अपने विधानसभा वार्ड और ब्लॉक स्तर तक जा कर संदेश को पहुंचेंगे। इस समारोह में आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव को कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाने के लिए भी संकल्प लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं मंत्रिमंडल और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी एवं प्रदेश पदाधिकारी, राष्ट्रीय के प्रभारी की मौजूदगी में शुरू की जाएगी।

सोशल मीडिया में चलेगा कैंपेन
भारत जोड़ो युवा संकल्प समारोह इस कार्यक्रम में पूरे छत्तीसगढ़ के युवा कांग्रेस के 25000 से अधिक कार्यकर्ता रायपुर के इंडोर स्टेडियम में एकत्रित होंगे। सर्वश्रेष्ठ जिला और विधानसभा को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए सोशल मीडिया में कैंपेन चलाया जाएगा इसके साथ ही लोगों को इस यात्रा में शामिल होने के लिए पोस्टर और बैनर भी लगाए जाएंगे।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन