Logo
Breaking News Exclusive
ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी

: कांग्रेस में सीएम भूपेश को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बीजेपी ने अपनी लिस्ट में छत्तीसगढ़ के किसी नेता को नहीं किया शामिल

News Desk / Tue, Oct 25, 2022


रायपुर: छत्तीसगढ़ में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। बीजेपी और कांग्रेस अपने-अपने स्तर में राज्य में चुनावी माहौल को देखते हुए रणनीति बना रहे हैं। छत्तीसगढ़ में बीजेपी को सत्ता से हटाकर राज्य के सीएम बने भूपेश बघेल (bhupesh baghel) का कद कांग्रेस में लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में कांग्रेस ने उन्हें हिमाचल विधानसभा चुनाव (himachal pradesh election 2022) के लिए पार्टी का स्टार प्रचारक बनाया है। वहीं, दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ बीजेपी के किसी भी नेता को हिमाचल चुनाव के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई है।

बीजेपी के स्टार प्रचारक की लिस्ट में छत्तीसगढ़ से कोई नहीं
हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने 40 नेताओं के स्टार प्रचारक की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में छत्तीसगढ़ के किसी नेता को जगह नहीं मिली है। यहां तक की पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह को भी स्टार प्रचारक नहीं बनाया गया है। जबकि छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को स्टार प्रचारक बनाया गया है। लेकिन छत्तीसगढ़ के किसी भी नेता को इस लिस्ट में जगह नहीं मिली है।

भूपेश बघेल को मिली जिम्मेदारी
कांग्रेस ने जिन 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है उसमें भूपेश बघेल को शामिल किया गया है। इससे पहले भूपेश बघेल को पार्टी ने हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए ऑब्जर्वर बनाया था। बता दें कि कांग्रेस में शासित केवल दो राज्य राजस्थान और छत्तीसगढ़ हैं। ऐसे में दोनों ही राज्यों के सीएम को पार्टी ने जिम्मेदारी दी है।
इसे भी पढ़ें-
IANS CVOTER Survey: भूपेश बघेल ऐसे सीएम जिनके खिलाफ नाराजगी सबसे कम, जानें छत्तीसगढ़ में कैसी है एंटी इनकंबेंसी

बढ़ रहा भूपेश बघेल का कद
भूपेश बघेल को हिमाचल प्रदेश में सीनियर ऑब्जर्वर के बाद स्टार प्रचारक बनाए जाने पर कई क्षेत्रीय कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भूपेश का कद पार्टी में राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ रहा है। हालांकि भूपेश बघेल की शैली बहुत आक्रामक नहीं है। वो मुद्दों के जरिए विपक्षी को घेरने की कोशिश करते हैं।

देश के बेस्ट सीएम में से हैं बघेल
बता दें कि हाल ही में आईएएनएस सी वोटर के सर्वे में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को देशभर के सीएम में से सबसे बेस्ट सीएम माना गया था। उनके खिलाफ लोगों की नाराजगी सबसे कम है।
इसे भी पढ़ें-
Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस ने उतारी 40 स्टार कैंपेनर की फौज, देखिए लिस्ट


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन