Logo
Breaking News Exclusive
ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी

: दिवाली के अगले दिन सीएम भूपेश बघेल को मंदिर में मारे गए सोंटे, जानें क्या है ये परंपरा

News Desk / Mon, Oct 24, 2022


रायपुर:छत्तीसगढ़ में दिवाली का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। दिवाली की अगली सुबह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग जिले के पाटन ब्लाक के जजंगिरी गांव पहुंचे। यहां उन्होंने गौरा-गौरी की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। छत्तीसगढ़ की परंपरा के अनुसार गौरा-गौरी के समीप जाकर उन्होंने प्रदेश की जनता की मंगलकामना के लिए प्रार्थना की। इस दौरान सीएम को सोंटे भी मारे गए।

सीएम को क्यों मारे जाते हैं सोंटे
वीरेन्द ठाकुर ने मुख्यमंत्री के हाथों पर सोंटे से प्रहार किया। छत्तीसगढ़ की परंपरा अनुसार ऐसी लोक मान्यता है कि गौरा-गौरी पूजा के मौके पर सोंटे से किए जाने वाले प्रहार से अनिष्ट टलते हैं और खुशहाली आती है। मुख्यमंत्री प्रदेश की खुशहाली की कामना के लिए हर साल इस लोक अनुष्ठान में हिस्सा लेते हैं।

लोगों को दी बधाई
जजंगिरी पहुंचकर मुख्यमंत्री ने लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि दीप पर्व आप लोगों के जीवन को इसी तरह जगमग करता रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर बार आप लोगों के बीच आकर मुझे बहुत खुशी महसूस होती है और दिवाली का आनंद आप लोगों के साथ साझा कर मन हर्षित हो जाता है।

प्रदेश में हमेशा बनी रहे
मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने लोगों के साथ गौरा गौरी की पूजा का आनंद और भी बढ़ जाता है। गौरा गौरी के साथ भ्रमण करते हैं कितनी सुंदर परंपरा है। त्योहार की खुशियों के साथ आप सबके जीवन में हमेशा सुख समृद्धि रहे, यही कामना है।
इसे भी पढ़ें-
Chhattisgarh: प्रदेश में दिवाली की धूम, सीएम ने बाजार से खरीदा सामान, फोटो में देखिए कैसे सजा है सीएम आवास


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन