Logo
Breaking News Exclusive
ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी

: CG weather forecast: प्रदेश में इस बार होगी कड़ाके की ठंड, दिवाली के दिन दिखेगा सितरंगी चक्रवात का असर

News Desk / Sun, Oct 23, 2022


रायपुर: दिवाली के मौके पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश का मौसम साफ (CG weather forecast) रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग छत्तीसगढ़ के अनुसार, इस बार प्रदेशवासियों को दिवाली हल्की ठंड के बीच में मनानी पड़ेगी। हालांकि चक्रवाती तूफान सितरंग के कारण राज्य के कई जिलों में बारिश के आसार भी हैं। राज्य में मानसून की विदाई के बाद दिन और रात के तापमान में कमी देखी गई है। प्रदेश का औसतम तापमान 20 डिग्री पहुंच गया है। रविवार को राजधानी रायपुर में पारा 19.5 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस हफ्ते राज्य में मौसम साफ रहेगा इसके साथ ही इस महीने के अंत तक राज्य में के सभी जिलों में ठंड दस्तक दे देगी।

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है जिस कारण से मौसम का मिजाज बदल सकता है। राज्य में दिवाली के दिन चक्रवात सितरंग का असर भी देखने को मिल सकता है। चक्रवात सितरंग के असर के कारण राज्य में 24 से 26 अक्टूबर तक बादल छाए रहने का अनुमान है। जिस कारण से कुछ इलाकों में बारिश के भी आसार बन सकते हैं। वहीं, न्यूनतम तापमान में वृद्धि भी होगी।

इस बार होगी कड़ाके की ठंड
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में इस बार अच्छी बारिश हुई है। जिस कारण से इश बार राज्य में कड़ाके की ठंड होगी। राज्य में मानसून की विदाई के बाद से ही कई जिलों में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के प्रभाव से ठंड में बढ़ोतरी होगी।

कई जिलों में छाए रहेंगे बादल
मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर और बिलासपुर संभाग के तापमान में गिरावट आई है। लेकिन सितरंग चक्रवात के कारण राज्य में दो दिनों तक बादल छाए रहने का अनुमान है।
इसे भी पढ़ें-
MP Cold Weather News: दिवाली पर बदला मौसम का मिजाज, जानें चक्रवात सितरंग का पडे़गा कितना असर?


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन