Logo
Breaking News Exclusive
ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी

: हाथियों का बदला: ग्रामीणों ने शावक को मारकर दफनाया, गुस्साए झुंड ने ग्रामीण को कुचला, गांव को घेरकर मचाया उत्पात

News Desk / Sat, Oct 22, 2022


रायपुर:छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां हाथियों के झुंड ने ग्रामीणों से बदला लिया है। दरअसल, कोरबा जिले में कुछ लोगों ने हाथी के शावक को मारकर दफना दिया। जिसके बाद हाथियों का झुंड हमलावर हो गए और उन्होंने गांव को घेर लिया और एक ग्रामीण की कुचल दिया जिसके बाद उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, हाथियों का झुंड यहां जमकर उत्पात मचा रहे हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद जंगल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और हाथियों को जंगल की तरफ भेजने की कोशिश कर रहे हैं।

कहां का है मामला
ये मामला कोरबा जिले के पसान वन परिक्षेत्र के बनिया गांव का है। बताया जा रहा है कि यहां के ग्रामीणों ने डेढ़ साल के हाथी के शावक पहले करंट लगाकार मार दिया। उसे दफना दिया। मामला सामने आने के बाद बिलासपुर से वन विभाग के अधिकारी और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही शावक की मौत का कारण साफ होगा।
इसे भी पढ़ें-
जमीन में धंस गया हाथी का एक दांत, शव मिलने से मचा हड़कंप
हाथियों का उत्पात

अपने झुंड से एक हाथी के गायब होने के बाद अब हाथियों का झुंड जमकर उत्पात मचा रहा है। हाथियों ने जटगा वन परिक्षेत्र में ग्रामीण और एक मवेशी को मार डाला है। मृतक की पहचान देवमिट्टी गांव के निवासी के रूप में हुए हैं। इस पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।

ग्रामीणों ने दी जानकारी
हाथी के शावक को किसने मारा अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों को हाथी के बच्चे को जहां मारकर दफनाया था वहां पर ऊपर से धान की फसल लगा दी थी। जब लोगों को शक हुआ तो उन्होंने धान हटाकर देखा तो हाथी का शव था। जिसकी जानकारी जंगल विभाग की टीम को दी गई।

फसलें बर्बाद कर देते हैं हाथी
कोरबा समेत राज्य के कई जिलों में हाथियों का उत्पात इस कदर है कि यहां हाथी किसानों की पूरी फसल को चौपट कर देते हैं। बनिया गांव में हाथियों के दल ने करीब 5 एकड़ में लगी फसल को बर्बाद कर दिया है। पसान और केंदई वन परिक्षेत्र में हाथियों का आंतक बहुत ज्यादा है।
इसे भी पढ़ें-
ग्रामीणों ने हाथी शावक को मारा, जंगली हाथी ने ली ग्रामीण और मवेशियों की जान


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन