Logo
Breaking News Exclusive
जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में छात्रों के सामने अंडा-बीयर पार्टी; पैग बनाए मिले, सवाल पूछने पर कहा- गेट आउट जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में छात्रों के सामने अंडा-बीयर पार्टी; पैग बनाए मिले, सवाल पूछने पर कहा- गेट आउट

: 10 जनपथ के लिए ATM मशीन है छत्तीसगढ़ सरकार, बीजेपी ने कहा- 25 हजार लोग आत्महत्या कर चुके फिर भी भूपेश लोकप्रिय सीएम

News Desk / Wed, Oct 19, 2022


रायपुर: छत्तीसगढ़ में कई अफसरों के खिलाफ ईडी की कार्रवाई के बाद अब बीजेपी ने भूपेश सरकार पर निशाना साधा है। राज्य सरकार पर हमला करते हुए बीजेपी ने कहा कि प्रदेश में अफसरों के आवास से करोड़ों रुपए निकल रहे हैं और मुख्यमंत्री उनके खिलाफ एक्शन लेने की जगह उन्हें बचाते हुए नजर आ रहे हैं। बीजेपी ने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य की जनता का पैसा अफसर और मंत्री लूट रहे हैं और इस पैसे को दिल्ली के 10 जनपथ पर भेजा जा रहा है।

छत्तीसगढ़ सरकार एटीएम मशीन है
जगदलपुर के भाजपा कार्यालय में पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ईडी के छापे के बाद यह साफ हो गया है कि भूपेश सरकार अपने अफसरों को मालामाल करने में लगी हुई है। अफसरो के यहां से करोड़ों कैश निकलने के बाद भी उन्हें कोई अपराध नहीं दिखता है। ईडी की कार्यवाही ने पूरे प्रदेश को बता दिया है कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार 10 जनपथ के लिए एटीएम बनी हुई हैं और यंहा का पैसा अपने नेताओं को दिल्ली भेजा जा रहा है।
Chhattisgarh ED Raids: सीनियर IAS और करोबारियों के ठिकाने पर छापा, चार करोड़ कैश और जूलरी मिले

रानू साहू के मायके में पड़ा था छापा
छत्तीसगढ़ में मनी लांड्रिंग और अवैध वसूली पर प्रवर्तन निदेशालय-ED ने जांच का दायरा बढ़ गया है। रायगढ़ की कलेक्टर रानू साहू के मायके में ED के अधिकारियों ने मंगलवार कार्रवाई की। इसके साथ ही दोपहर को भिलाई में ट्राइबल विभाग की असिस्टेंट कमिश्नर के घर भी छापा मारा गया। बता दें कि छापेमारी में टीम को कई अहम जानकारियां मिली हैं।

सीएम की लोकप्रियता पर भी उठाए सवाल
वहीं, आईएनएस सी वोटर के सर्वे में भूपेश बघेल को लोकप्रिय सीएम बताते पर बीजेपी ने निशाना साधा है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने बिलासपुर में कहा कि जिस प्रदेश में सरकार के गठन के बाद 25 हजार लोग आत्महत्या करें, चाकूबाजी, बलात्कार की 8 हजार से ज्यादा घटनाएं हों, किशोरों के अपराध में प्रदेश अव्वल आए। प्रदेश में गड्ढे में सड़क है या सड़क में गड्ढे समझ में न आए। गरीबों को पीएम आवास और पेयजल के लिए नल कनेक्शन देने में सरकार नाकाम रहे। उसके बाद भी यह कहें कि पूरे हिंदुस्तान में मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ का प्रथम है तो आप समझ सकते हैं कि वह किस प्रकार से प्रथम आए होंगे।

IAS रानू साहू की मां के घर ED का छापा, सुबह 5 बजे गरियाबंद के पाण्डुका पहुंची टीम
कौशिक ने कहा कि, चाहे विकास की बात हो, प्रदेश लगातार पीछे जा रहा है, कर्ज में डूब रहा है। अपराध में तेजी से वृद्धि हो रही है। बेरोजगारी दर बढ़ रहा है। इसके बाद भी मुख्यमंत्री को यह शाबासी मिले कि वह प्रथम आए हैं। निश्चित रूप से कहीं ना कहीं इस बात को लेकर संशय की स्थिति बनेगी, कौन से मापदंड में वह प्रथम आ गए हैं।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन