Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

: सड़क हादसे में 4 दोस्त जिंदा जले: पुल की रेलिंग से टकराई तेज रफ्तार कार, नशे में पार्टी कर लौट रहे थे युवक

4 friends burnt alive in Chhattisgarh Kanker road accident: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के आतुरगांव में एक कार पुल से टकरा गई, हादसे में 4 दोस्त ज़िंदा जल गए। यह हादसा 18 जुलाई की रात 1 बजे नेशनल हाईवे 30 पर हुआ। स्विफ्ट डिज़ायर कार में 6 युवक सवार थे, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि सभी मुरवंड से कांकेर जा रहे थे। आतुरगांव के पास पुल निर्माण के चलते रास्ता डायवर्ट किया गया है। तेज़ रफ़्तार के कारण चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार पुल की रेलिंग से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई। वहीं, यह भी पता चला है कि युवक नशे में थे।

कार सवार युवक नशे में थे

कार कांकेर के शांति नगर निवासी प्रशांत सिन्हा की थी। इसका ड्राइवर युवराज सोरी था। सुबह वह बुकिंग पर कार लेकर गया था, फिर रात में मालिक को बताए बिना ही कार लेकर चला गया। अस्पताल में भर्ती 2 घायल नशे में पाए गए। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि ये सभी कांकेर से केशकाल पार्टी मनाने गए थे और केशकाल से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

टक्कर के बाद 4 युवक कार में फंस गए

2 युवक किसी तरह कार से बाहर निकल आए। 4 युवक कार में ही फंस गए और आग में जलकर उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही कांकेर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँची। आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

घायलों का इलाज जारी

एसडीओपी मोहसिन खान ने बताया कि घायल युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर जाँच कर रही है।

मृतकों के नाम

  1. युवराज सोरी पिता दानवीर सोरी, उम्र 24 वर्ष साकिन -बाड़ाटोला,चौकी हल्बा, जिला कांकेर.
  2. हेमंत शोरी पिता नरेश उम्र 20 वर्ष, निवासी - सिंघनपुर, थाना केशकाल,
  3. सूरज उइके पिता मायाराम उईके उम्र 19 वर्ष, निवासी- डुंडेरापाल थाना केशकाल,
  4. दीपक मरावी पिता असाढ़ू राम मरावी,उम्र 19 साल निवासी- डुंडेरापाल थाना केशकाल, जिला -कोंडागांव.

घायलों के नाम

  1. प्रीतम नेताम पिता किशन नेताम उम्र 21 साल
  2. पृथ्वीराज सलाम पिता मेघराज सलाम, उम्र 19 साल दोनों निवासी - ग्राम डुंडेरापाल, थाना केशकाल, जिला कोंडागांव.

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन