Logo
Breaking News Exclusive
भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार CEC Gyanesh Kumar से मिलने की जिद; 250 प्रदर्शनकारी पकड़े गए टाइगर रिजर्व में दौड़े 250 लोग, हॉर्नबिल संरक्षण का दिया संदेश गरियाबंद में पूर्व विधायक मांझी बोले- पुल-बैंक-सिंचाई कुछ नहीं दे पाए, फिर कैसे होगी जनता की सेवा ? सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला

: Bilaspur: गुटखे के रुपए मांगे तो 17 साल के लड़के को मार दी गोली, बचाव करने मां-पिता और बहन पर ईंटों से हमला

News Desk / Sun, Oct 9, 2022


गुटखे के रुपए मांगने पर आरोपियों ने गोली मार दी।

गुटखे के रुपए मांगने पर आरोपियों ने गोली मार दी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ख़बर सुनें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 17 साल के एक लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई। विवाद के दौरान लड़के के माता-पिता और बहन बीच-बचाव करने पहुंचे तो उन पर भी ईंटों से हमला किया गया। इसके बाद आरोपी भाग निकले। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी दो युवक रविवार रात गुटखा खरीदने के लिए दुकान पर पहुंचे थे। इस दौरान गुटखे के रुपए मांगने पर आरोपियों ने लड़के से मारपीट शुरू कर दी। मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है।  रुपए मांगे तो रौब दिखाने लगे आरोपी
जानकारी के मुताबिक, मानिकचौरी निवासी मंगतूराम अजय (43) अपनी पत्नी सरोजनी (39), बेटे अनिश अजय (17) और बेटी नेहा अजय (12) के साथ रहता है। घर में ही उसकी किराना दुकान है। रविवार रात करीब 8.30 बजे मंगतूराम घर में खाना खा रहा था। तभी गांव के ही दो युवक भूपेंद्र पोर्ते और नंदकिशोर साहू गुटखा लेने पहुंचे। आवाज देने पर मंगतूराम ने अपने लड़के अनिश को गुटखा देने के लिए बोला। गुटखा देने के बाद रुपए देने की जगह दोनों आरोपी रौब दिखाने लगे और झगड़ा शुरू हो गया।  अनिश के पेट में लगी गोली, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
शोर-गुल सुनकर अजय, उसकी पत्नी और बेटी बाहर की दौड़े। अजय ने बीच बचाव किया तो आरोपियों ने ईंट से हमला कर दिया। यह देख सरोजनी और नेहा भी बचाव करने लगे। आरोपियों ने उन दोनों पर भी हमला कर दिया। हालांकि इसके बाद भी चारों लोग आरोपियों से भिड़ने में लगे रहे। तभी एक आरोपी ने पिस्टर निकाल ली और फायरिंग कर दी। गोली अनिश के पेट में लगी और वह वहीं पर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुन आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी भाग निकले थे।  सूचना के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस
इसके बाद लोग और पड़ोसी सभी घायलों को लेकर मस्तूरी अस्पताल पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने अनिश को मृत घोषित कर दिया। जबकि मंगतूराम, उसकी पत्नी और बेटी को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। पड़ोसियों का कहना है कि रात करीब 9 बजे पुलिस को झगड़े की सूचना दी गई थी। इसके बाद भी जब तक पुलिस आई, घायलों को अस्पताल भेजा जा चुका था। खास बात यह है कि थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज को सुबह तक इसकी जानकारी नहीं थी। 

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 17 साल के एक लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई। विवाद के दौरान लड़के के माता-पिता और बहन बीच-बचाव करने पहुंचे तो उन पर भी ईंटों से हमला किया गया। इसके बाद आरोपी भाग निकले। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी दो युवक रविवार रात गुटखा खरीदने के लिए दुकान पर पहुंचे थे। इस दौरान गुटखे के रुपए मांगने पर आरोपियों ने लड़के से मारपीट शुरू कर दी। मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है। 

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन