Logo
Breaking News Exclusive
विकास की राह पर बस्तर, वन मंत्री बोले- यह ऐतिहासिक परिवर्तन का प्रमाण मां ने 3 बेटियों को पिलाया जहर, फिर खुद भी किया पिया, कुएं में डूबे चाचा-भतीजे गरियाबंद वन विभाग का पिंजरा खाली, आदमखोर को बकरी नहीं बच्चे पसंद; खौफ से घरों में कैद हुए गांव MP में पॉलिथीन में भरकर सिर-पैर फेंके, जुलूस में कान पकड़कर माफी मांगी ढाई साल की बच्ची का चेहरा जबड़ों में दबाया, कई लोगों को नोच डाला; 35, 28 और 22 टांके लगे Uttar Pradesh के यात्री थे सवार, ईद मनाने आए थे बालाघाट, एम्बुलेंस में जिंदा जल गया था ड्राइवर गाड़ी में प्रेग्नेंट महिला थी; ड्राइवर भागा, फिर लौटकर माफी मांगी बिजली गिरने से युवक-युवती की मौत, एक लड़की घायल, महापुराण कथा से लौट रहे थे; चीख-पुकार का LIVE VIDEO 7 दिन से भूख हड़ताल पर छात्र वास्को, प्रशासन की खामोशी से सुलग रहा है कैंपस, क्या जनजातीय विश्वविद्यालय में ही असुरक्षित 10 फीट नीचे गिरे 41 लोग, अस्पताल में तड़प रहे 37 लोग, देखिए चीख-पुकार का VIDEO विकास की राह पर बस्तर, वन मंत्री बोले- यह ऐतिहासिक परिवर्तन का प्रमाण मां ने 3 बेटियों को पिलाया जहर, फिर खुद भी किया पिया, कुएं में डूबे चाचा-भतीजे गरियाबंद वन विभाग का पिंजरा खाली, आदमखोर को बकरी नहीं बच्चे पसंद; खौफ से घरों में कैद हुए गांव MP में पॉलिथीन में भरकर सिर-पैर फेंके, जुलूस में कान पकड़कर माफी मांगी ढाई साल की बच्ची का चेहरा जबड़ों में दबाया, कई लोगों को नोच डाला; 35, 28 और 22 टांके लगे Uttar Pradesh के यात्री थे सवार, ईद मनाने आए थे बालाघाट, एम्बुलेंस में जिंदा जल गया था ड्राइवर गाड़ी में प्रेग्नेंट महिला थी; ड्राइवर भागा, फिर लौटकर माफी मांगी बिजली गिरने से युवक-युवती की मौत, एक लड़की घायल, महापुराण कथा से लौट रहे थे; चीख-पुकार का LIVE VIDEO 7 दिन से भूख हड़ताल पर छात्र वास्को, प्रशासन की खामोशी से सुलग रहा है कैंपस, क्या जनजातीय विश्वविद्यालय में ही असुरक्षित 10 फीट नीचे गिरे 41 लोग, अस्पताल में तड़प रहे 37 लोग, देखिए चीख-पुकार का VIDEO

: दोस्त ने किया दोस्त का कत्ल: शराब पीने के दौरान विवाद हुआ तो डंडे से पीटकर मार डाला, फिर सड़क पर फेंक आया शव

News Desk / Mon, Mar 20, 2023


चंद्रप्रकाश राठौर (फाइल फोटो)

चंद्रप्रकाश राठौर (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती में एक युवक ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। दोनों के बीच शराब पीने के बाद विवाद हुआ था। इस पर युवक ने दोस्त को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद उसके शव को बाइक सहित उठाकर सड़क पर फेंक दिया। अगले दिन मंगलवार सुबह लोगों ने नजर पड़ी तो वारदात का पता चला। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ में मामला सामने आने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला नगर पंचायत अड़भार का है। 

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि नवधा चौक पर एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ है। पास ही एक बाइक भी पड़ी है। इस पर पुलिस पहुंची तो पता चला कि युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। सिर पर भी गंभीर चोट लगी थी और खून बहा था। इसके बाद पुलिस ने शिनाख्त कराई तो पता चला कि शव वार्ड क्र. 14 निवासी चंद्रप्रकाश राठौर (26) का है। वह गांव में ही फास्ट फूड की दुकान का संचालन करता था। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और मामले की जांच शुरू की। 

पूछताछ में पुलिस को पता चला कि चंद्रप्रकाश सोमवार रात काम खत्म करने के बाद अपने दोस्त राजेश राठौर (32) के साथ उसके घर में बैठकर शराब पी रहा था। इसके बाद पुलिस राजेश के घर पहुंची तो पता चला कि वह भाग चुका था। पुलिस ने घेराबंदी कर राजेश को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। राजेश ने पुलिस को बताया कि शराब पीने के दौरान दोनों के बीच पुरानी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान चंद्रप्रकाश ने उसके हाथ की अंगुली तोड़ दी। 

इसके चलते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने डंडा उठाकर चंद्रप्राकश के सिर पर मार दिया। इससे काफी खून बह गया और चंद्रप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। इस पर वह डर गया और चंद्रप्रकाश का शव घर से कुछ दूर ले जाकर चौक पर फेंक दिया। वहीं उसकी बाइक भी डाल दी, जिससे हादसा लगे। थाना प्रभारी योगेश पटेल ने बताया की राजेश वारदात के बाद घर से भाग चुका था। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद उसे पकड़ा गया। फिलहाल गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है। 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन