Logo
Breaking News Exclusive
वैलेंटाइन वीक पर गर्लफ्रेंड ने घर में फांसी लगाई, बॉयफ्रेंड पेड़ पर फंदे से झूला, परिवार शादी में कर रहा था देरी गोद में शव, हाथ में सिगरेट…और सलमा का पसंदीदा गीत गा रहा था आरोपी, गवाह ने किया दावा 56% गांवों में BSNL का सिग्नल नहीं, जबकि 51% से अधिक 5G कवर हुआ, बीएसएनएल की पहुंच अभी भी अधूरी जेल व्यवस्था पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- “पीने के पानी में कीड़े, इलाज की नहीं थी व्यवस्था” जादू टोना के शक में महिला पुरुष का कत्ल, हत्यारों ने सिर धड़ से अलग किए Salman Khan, Ajay Devgan, Varun Dhawan ने दी आर्थिक मदद, जानिए बेल पर अपडेट्स सुप्रीम कोर्ट बोला- भाषणों में हिंसा उकसावा कहां है, जानिए क्या बोली सरकार ? राहुल गांधी बोले- मोदी सरकार ने भारत माता को बेच दिया, सीतारमण बोलीं- कांग्रेस ने बेचा नागालैंड के किसान पर मात्र 1750 का लोन, जानिए कौन किस प्रदेश की हालत बदतर ? पत्नी ने लिया बेवफाई का बदला, प्रेमिका को मार डाला, जंगल में गड्ढा खोदकर गाड़ा वैलेंटाइन वीक पर गर्लफ्रेंड ने घर में फांसी लगाई, बॉयफ्रेंड पेड़ पर फंदे से झूला, परिवार शादी में कर रहा था देरी गोद में शव, हाथ में सिगरेट…और सलमा का पसंदीदा गीत गा रहा था आरोपी, गवाह ने किया दावा 56% गांवों में BSNL का सिग्नल नहीं, जबकि 51% से अधिक 5G कवर हुआ, बीएसएनएल की पहुंच अभी भी अधूरी जेल व्यवस्था पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- “पीने के पानी में कीड़े, इलाज की नहीं थी व्यवस्था” जादू टोना के शक में महिला पुरुष का कत्ल, हत्यारों ने सिर धड़ से अलग किए Salman Khan, Ajay Devgan, Varun Dhawan ने दी आर्थिक मदद, जानिए बेल पर अपडेट्स सुप्रीम कोर्ट बोला- भाषणों में हिंसा उकसावा कहां है, जानिए क्या बोली सरकार ? राहुल गांधी बोले- मोदी सरकार ने भारत माता को बेच दिया, सीतारमण बोलीं- कांग्रेस ने बेचा नागालैंड के किसान पर मात्र 1750 का लोन, जानिए कौन किस प्रदेश की हालत बदतर ? पत्नी ने लिया बेवफाई का बदला, प्रेमिका को मार डाला, जंगल में गड्ढा खोदकर गाड़ा

: भीड़ ने महिला पुलिस अधिकारी को लात-घूंसों से पीटा, VIDEO: मतपेटी लूटने की कोशिश, सरपंच प्रत्याशी की हार के बाद समर्थकों ने की मारपीट

MP CG Times / Fri, Feb 21, 2025

Chhattisgarh Kanker Panchayat Election Female police officer beaten up: छत्तीसगढ़ के कांकेर की पुसवाड़ा पंचायत में मतदान के दिन एक महिला पुलिस अधिकारी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। भीड़ से बचने के लिए भाग रही महिला पुलिस अधिकारी खेत में गिर गई, जिस पर लोग उसे लात-घूंसे मारते रहे। मतदान के पहले चरण यानी 17 फरवरी की इस घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है। भीड़ ने मतपेटी लूटने की भी कोशिश की। सरपंच प्रत्याशी रुखमणी कोसम के हारते ही उनके समर्थक भड़क गए और दोबारा मतगणना की मांग करने लगे। मतदान दल ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। एएसपी दिनेश सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद भीड़ और हिंसक हो गई। फिर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। हार से संतुष्ट नहीं थी प्रत्याशी, किया हंगामा पंचायत चुनाव के नतीजे आने के बाद पुसवाड़ा में प्रत्याशी रुखमणी कोसम हार से संतुष्ट नहीं थी और उसके समर्थक भड़क गए और गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाया। जब वे नहीं माने तो लाठीचार्ज किया गया। स्थिति को शांत करने का प्रयास कर रही पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने से ग्रामीण और भड़क गए, जिसके कारण ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया। मतपेटी छीनने का प्रयास मुख्य कारण पीठासीन अधिकारी अशोक गोटे ने कोतवाली थाने में शिकायत करते हुए बताया कि पराजित प्रत्याशी के कार्यकर्ता पहले से ही उग्र थे और मतपेटी छीनने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस की मदद से लौटते समय भी वाहनों को घेरकर मतपेटी छीनने का प्रयास किया गया। जब वे इसमें सफल नहीं हुए तो भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया, जिससे कई सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। 7 से 8 पुलिसकर्मी घायल हुए पुलिसकर्मियों के अनुसार भीड़ ने पुसावंड तक उनका पीछा किया। पुसावंड के अन्य ग्रामीणों द्वारा रोकने पर भीड़ शांत हुई। इस हमले में 7 से 8 पुलिसकर्मी घायल हुए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार शाम को कुछ ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि लाठीचार्ज में ग्रामीण घायल हुए हैं। उनके अनुसार लाठीचार्ज के कारण कई लोगों के सिर फूट गए, किसी के हाथ फूट गए तो किसी के पैर टूट गए। लाठीचार्ज के दौरान एक बुजुर्ग महिला को भी नहीं बख्शा गया। इसी कारण ग्रामीण उग्र हो गए। 40 से 50 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज डीएसपी अविनाश ठाकुर ने बताया कि उग्र हुए ग्रामीणों की पहचान कर ली गई है और एफआईआर दर्ज कर ली गई है। कोतवाली की टीम ने कार्रवाई करते हुए पूर्व सरपंच समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई पूरी होते ही चार्जशीट कोर्ट में पेश कर दी जाएगी। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन