Logo
Breaking News Exclusive
BrickMakingMachine से बदल रहा Construction Business, Manufacturing में नई क्रांति ग्रीन मेटालिक फ्लोर वाला मॉडर्न लग्जरी रूम सोशल मीडिया पर ट्रेंड Yamuna Expressway पर बस-कार की टक्कर, उछलकर 10 फीट दूर गिरी गाड़ी कहा- हमारी बहन होलिका को जिंदा जलाया; हिंदू हमारे नहीं, ये कसाई हैं सिर में गोली लगी, दीवारों पर के छींटें, प्रेग्नेंसी किट मिली, जानिए कहां थी लाशें ? दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पेट-पीठ और सीने में चाकू मारे; ड्यूटी में तैनात पुलिस गायब थी ? Amit Shah ने कैलाश-प्रहलाद को Delhi बुलाया; आखिर सीनियर मंत्री मोहन सरकार से क्यों हैं नाराज ? कुवैत ने गलती से 3 अमेरिकी फाइटरजेट्स को दुश्मन का विमान समझकर निशाना बनाया ‘पुष्पा’ स्टाइल में कार मॉडिफाई कर गांजा तस्करी, 10 किलो पर 10 हजार का लालच 608 नशीले टैबलेट मिले, गोलियां सप्लाई करने वाले ड्रग डीलरों के सूचना पर एक्शन BrickMakingMachine से बदल रहा Construction Business, Manufacturing में नई क्रांति ग्रीन मेटालिक फ्लोर वाला मॉडर्न लग्जरी रूम सोशल मीडिया पर ट्रेंड Yamuna Expressway पर बस-कार की टक्कर, उछलकर 10 फीट दूर गिरी गाड़ी कहा- हमारी बहन होलिका को जिंदा जलाया; हिंदू हमारे नहीं, ये कसाई हैं सिर में गोली लगी, दीवारों पर के छींटें, प्रेग्नेंसी किट मिली, जानिए कहां थी लाशें ? दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पेट-पीठ और सीने में चाकू मारे; ड्यूटी में तैनात पुलिस गायब थी ? Amit Shah ने कैलाश-प्रहलाद को Delhi बुलाया; आखिर सीनियर मंत्री मोहन सरकार से क्यों हैं नाराज ? कुवैत ने गलती से 3 अमेरिकी फाइटरजेट्स को दुश्मन का विमान समझकर निशाना बनाया ‘पुष्पा’ स्टाइल में कार मॉडिफाई कर गांजा तस्करी, 10 किलो पर 10 हजार का लालच 608 नशीले टैबलेट मिले, गोलियां सप्लाई करने वाले ड्रग डीलरों के सूचना पर एक्शन

: कोल स्कैम केस में सौम्या को तगड़ा झटका: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने तीसरी बार खारिज की जमानत याचिका, जानिए 500 करोड़ में कितने नाम ?

Chhattisgarh High Court Saumya Chaurasia Bail Plea Rejected: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोयला घोटाला मामले में सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका खारिज कर दी है। इस बार सौम्या ने अपनी याचिका का आधार सुप्रीम कोर्ट से निलंबित आईएएस रानू साहू और सुनील अग्रवाल की जमानत को बनाया था। सौम्या करीब 16 महीने से जेल में बंद हैं।

Chhattisgarh High Court Saumya Chaurasia Bail Plea Rejected: यह तीसरी बार है जब सौम्या की जमानत हाईकोर्ट ने खारिज की है। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने कोयला घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भी याचिका खारिज कर दी थी। कोर्ट ने गलत तथ्य पेश करने पर उन पर एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया था। कोर्ट में कहा- बच्चे छोटे हैं, जमानत दें Chhattisgarh High Court Saumya Chaurasia Bail Plea Rejected: कोयला लेवी मामले में आरोपी सौम्या चौरसिया की ओर से सुप्रीम कोर्ट के आदेश को आधार बनाया गया। यह भी आग्रह किया गया कि प्रार्थी के बच्चे छोटे हैं। वह करीब डेढ़ साल से जेल में बंद हैं। मामले की सुनवाई में लंबा समय लगेगा। ऐसे में उन्हें जमानत दी जानी चाहिए। Chhattisgarh High Court Saumya Chaurasia Bail Plea Rejected: पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में ताकतवर और प्रभावशाली अधिकारी रहीं सौम्या चौरसिया पूर्व सीएम भूपेश बघेल की उप सचिव भी रह चुकी हैं। उन्हें 2 दिसंबर 2022 को कोयला घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था। तब से वे सेंट्रल जेल रायपुर में बंद हैं। सौम्या चौरसिया पर क्या है आरोप? Chhattisgarh High Court Saumya Chaurasia Bail Plea Rejected: छत्तीसगढ़ में कथित कोयला घोटाले में 500 करोड़ रुपये की अवैध उगाही की जांच ईडी ने शुरू की थी। जिसके बाद मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया गया। वसूली के लिए नियम बदले गए। इस उगाही से मिली रकम से चल-अचल संपत्तियां अर्जित की गईं, जिनमें से कई बेनामी भी हैं। Chhattisgarh High Court Saumya Chaurasia Bail Plea Rejected: ईडी ने इस मामले में सूर्यकांत तिवारी, कोल वाशरी संचालक सुनील अग्रवाल, आईएएस समीर बिश्नोई, आईएएस रानू साहू, सौम्या चौरसिया समेत अन्य को अलग-अलग तारीखों पर गिरफ्तार किया था। ईडी का आरोप है कि यह घोटाला करीब 500 करोड़ रुपये का था।

कोल मामले में इन पर FIR

1. कवासी लखमा, विधायक और पूर्व आबकारी मंत्री
2. देवेंद्र यादव, विधायक
3. अमरजीत भगत, पूर्व खाद्य मंत्री
4. बृहस्पत सिंह, पूर्व विधायक
5. गुलाब कमरो, पूर्व विधायक
6. शिशुपाल सोरी, पूर्व विधायक
7. चंद्रदेव प्रसाद राय, पूर्व विधायक
8. यूडी मिंज, पूर्व विधायक
9. समीर विश्नोई, निलंबित IAS
10. रानू साहू, निलंबित IAS
11. सौम्या चौरसिया, पूर्व उप सचिव, सीएम कार्यालय
12. संदीप कुमार नायक, सहायक खनिज अधिकारी
13. शिवशंकर नाग, खनिज अधिकारी
14. सूर्यकांत तिवारी, कोल कारोबारी
15. मनीष उपाध्याय
16. रौशन कुमार सिंह
17. निखिल चंद्राकर
18. राहुल सिंह
19. पारिख कुर्रे
20. मोइनुद्दीन कुरैशी
21. वीरेंद्र जायसवाल
22. रजनीकांत तिवारी
23. हेमंत जायसवाल
24. जोगिंदर सिंह
25. नवनीत तिवारी
26. दीपेश टांक
27. देवेंद्र डडसेना
28. राहुल मिश्रा
29. रामगोपाल अग्रवाल, तत्कालीन कोषाध्यक्ष, कांग्रेस
30. राम प्रताप सिंह, तत्कालीन प्रवक्ता, कांग्रेस
31. विनोद तिवारी, पीईपी
32. इदरीश गांधी, पीईपी
33. सुनील कुमार अग्रवाल
34. जय
35. चंद्रप्रकाश जायसवाल
36. लक्ष्मीकांत तिवारी
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन