Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 20 फीट ऊंचाई से छलांग, सुरक्षा के नाम पर सन्नाटा, कहीं जिंदगी न छीन ले ये लापरवाही ? अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा इनमें 16 महिलाएं; रेस्क्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल इंजन-ट्रॉली के नीचे दबे; डिंडौरी से गिट्टी लेने आए थे, जेसीबी से निकाले गए शव युवक की मौत के बाद 3 घंटे चक्काजाम, 5 घंटे एंबुलेंस का इंतजार, BMO हटाए गए धीरू टोला के काव्य जायसवाल ने 12वीं बोर्ड में 86.20% लाकर किया टॉप, अब फॉरेंसिक साइंस बनेगा सपना 20 मीटर तक चीखते-चिल्लाते भागते नजर आया, पेट्रोल-पंप से डिब्बे में खरीदा था तेल गरियाबंद में 20 फीट ऊंचाई से छलांग, सुरक्षा के नाम पर सन्नाटा, कहीं जिंदगी न छीन ले ये लापरवाही ? अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा इनमें 16 महिलाएं; रेस्क्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल इंजन-ट्रॉली के नीचे दबे; डिंडौरी से गिट्टी लेने आए थे, जेसीबी से निकाले गए शव युवक की मौत के बाद 3 घंटे चक्काजाम, 5 घंटे एंबुलेंस का इंतजार, BMO हटाए गए धीरू टोला के काव्य जायसवाल ने 12वीं बोर्ड में 86.20% लाकर किया टॉप, अब फॉरेंसिक साइंस बनेगा सपना 20 मीटर तक चीखते-चिल्लाते भागते नजर आया, पेट्रोल-पंप से डिब्बे में खरीदा था तेल

: शादी से 2 दिन पहले दुल्हन की हत्या: मंगेतर ने आधी रात बुलाया था मिलने, नहीं करना चाहते थे विवाह, तीन भाई-बहनों की एक साथ होनी थी शादी

Chhattisgarh Durg Bride murdered 2 days before marriage: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दूल्हे ने शादी से 2 दिन पहले दुल्हन की हत्या कर दी। उसने लड़की को रात 12 बजे मिलने के लिए बुलाया था। दोनों शादी नहीं करना चाहते थे। इसलिए विवाद शुरू हो गया। दोनों के बीच काफी कहासुनी हुई। इस दौरान लड़की सीढ़ियों पर गिर गई और बेहोश हो गई। उसे मरा समझकर होने वाले पति ने तालाब में फेंक दिया। घटना नंदिनी थाना क्षेत्र के मडेसरा गांव की है। जानकारी के मुताबिक, घटना 9 जुलाई की रात की है। 19 साल की तेजस्वनी जोशी की शादी बिरेभाट निवासी हुमन जोशी (24 साल) से तय हुई थी। दोनों की शादी 12 जुलाई को होनी थी। इससे पहले ही तेजस्वनी की मौत हो गई और उसके होने वाले पति को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। 10 जुलाई को मिला था तेजस्वनी का शव 11 जुलाई को तेजस्वनी का शव मडेसरा गांव के तालाब में मिला था। तब आशंका जताई गई थी कि शायद वह शादी से खुश नहीं थी, इसलिए उसने तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली होगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। सावन में दर्शन कीजिए छत्तीसगढ़ के नए ‘नागलोक’ की: 11 अंडों से निकले 13 अजगर, रेस्क्यू कर कुएं से निकाले गए जिस दिन शव मिला, उसी दिन भाई की बारात जानी थी मडेसरा निवासी राजेश जोशी अपनी दो बेटियों तेजस्वनी, उसकी बड़ी बहन और भाई गजपाल की शादी एक साथ करने जा रहे थे। जिस दिन उसका शव मिला, उसी दिन भाई की बारात जानी थी। लेकिन तेजस्वनी का शव मिलने के बाद सारी रस्में रोक दी गईं। 9 जुलाई को थी हल्दी की रस्म तेजस्वनी के चाचा टॉमन लाल जोशी ने बताया कि, 9 जुलाई को तेजस्वनी के भाई गजपाल की हल्दी की रस्म होनी थी। रात में उसने भाई और बहन के साथ हल्दी लगाई। संगीत की रस्म थी। रात का खाना खाने के बाद वह अचानक घर से बाहर चली गई। सुबह उसका शव तालाब में मिला। तेजस्वनी और उसकी बड़ी बहन की बारात 12 जुलाई को आनी थी। मोबाइल लोकेशन से मिला सुराग पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो तेजस्वनी के होने वाले पति हुमन जोशी का मोबाइल लोकेशन भी तालाब के पास ट्रेस हुआ। साथ ही हुमन का आखिरी कॉल तेजस्वनी के मोबाइल पर दिखा रहा था। यह अहम सुराग मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत हुमन को हिरासत में ले लिया। छत्तीसगढ़ के सरपंच की दिल्ली में चर्चा: नितिन गडकरी के आवास तक लुढ़कते हुए पहुंचे, गांव में 2KM पक्की सड़क की मांग पुलिस ने क्राइम सीन को रीक्रिएट किया आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि 9 जुलाई की देर रात तालाब के किनारे दोनों की मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान तेजस्वनी तालाब की सीढ़ियों पर गिर गई और बेहोश हो गई। हुमन को लगा कि वह मर गई है। इसलिए डर के मारे उसने तेजस्वनी और मोबाइल को तालाब में फेंक दिया और भाग गया। हुमन जोशी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया दुर्ग शहर एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट के निशान मिले हैं। इसलिए पुलिस ने हत्या के एंगल पर जांच शुरू की। कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर सबसे बड़ा संदिग्ध ह्यूमन जोशी निकला। हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने हत्या करना कबूल कर लिया। पुलिस तालाब से मोबाइल बरामद करने में जुटी है। आरोपी ने कहा- हम दोनों शादी नहीं करना चाहते थे पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे, इसलिए दोनों शादी नहीं करना चाहते थे। सामाजिक दबाव के चलते वे शादी कर रहे थे। इसी के चलते 9 जुलाई की रात दोनों में झगड़ा हुआ और ह्यूमन ने वारदात को अंजाम दे दिया। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन