Logo
Breaking News Exclusive
कपड़े बेचने की आड़ में कर रहे थे गांजा सप्लाई, बाइक में बनाया सीक्रेट बॉक्स, 2 करोड़ का गांजा जब्त गरियाबंद में टूटे बिजली तार में करंट से जिंदा जला बाइक सवार, गर्दन तार में फंसी, करंट से उठीं आग की लपटें CM, तोमर-शिवराज के जिले फिसड्डी, 23 के X पर 50 फॉलोअर भी नहीं, जानिए हीरा सिंह श्याम समेत दूसरे नेताओं का हाल ? Lucknow Super Giants ने Bengaluru को 9 रन से हराया; RCB Vs LSG LIVE Score Update रेप पीड़िता का कटर से काटा गला, लड़की के मां की उंगलियां काटी, CCTV फुटेज आया सामने गरियाबंद में कुर्सियां खाली, अफसरों पर भड़के मांझी, इधर, विधायकजी पटवारियों को जूता मारने को तैयार बालोद में युवक का हाथ-सिर धड़ से अलग, छात्रा 10वीं क्लास में पढ़ती थी पत्नी के मायके जाने से था नाराज, दो सालियों की गोली मारकर हत्या; वारदात के बाद थाने में सरेंडर ऋचा शर्मा को पंचायत, तो पिंगुआ को वन विभाग की जिम्मेदारी, देखिए पूरी लिस्ट 4 दिन बाद बर्गी डैम की लहरों ने उगले आखिरी 2 शव, 20 साल पुराना था क्रूज कपड़े बेचने की आड़ में कर रहे थे गांजा सप्लाई, बाइक में बनाया सीक्रेट बॉक्स, 2 करोड़ का गांजा जब्त गरियाबंद में टूटे बिजली तार में करंट से जिंदा जला बाइक सवार, गर्दन तार में फंसी, करंट से उठीं आग की लपटें CM, तोमर-शिवराज के जिले फिसड्डी, 23 के X पर 50 फॉलोअर भी नहीं, जानिए हीरा सिंह श्याम समेत दूसरे नेताओं का हाल ? Lucknow Super Giants ने Bengaluru को 9 रन से हराया; RCB Vs LSG LIVE Score Update रेप पीड़िता का कटर से काटा गला, लड़की के मां की उंगलियां काटी, CCTV फुटेज आया सामने गरियाबंद में कुर्सियां खाली, अफसरों पर भड़के मांझी, इधर, विधायकजी पटवारियों को जूता मारने को तैयार बालोद में युवक का हाथ-सिर धड़ से अलग, छात्रा 10वीं क्लास में पढ़ती थी पत्नी के मायके जाने से था नाराज, दो सालियों की गोली मारकर हत्या; वारदात के बाद थाने में सरेंडर ऋचा शर्मा को पंचायत, तो पिंगुआ को वन विभाग की जिम्मेदारी, देखिए पूरी लिस्ट 4 दिन बाद बर्गी डैम की लहरों ने उगले आखिरी 2 शव, 20 साल पुराना था क्रूज

: पटवारी रिश्वत लेते कैमरे में कैद: जमीन ऑनलाइन अपलोड करने के लिए मांगे 60 हजार, किसान ने बनाया VIDEO, काम नहीं होने पर कर दिया वायरल

Chhattisgarh Bilaspur Patwari caught on camera taking bribe: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक पटवारी रिश्वत लेते कैमरे में कैद हुआ है। उसने जमीन की ऑनलाइन रजिस्ट्री और ऋण पुस्तिका जारी करने के लिए 60 हजार रुपए मांगे थे। 30 हजार रुपए की पहली किस्त देते समय किसान ने वीडियो बना लिया। मामला रतनपुर तहसील के पचारा गांव का है। बताया जा रहा है कि जब पटवारी ने पैसे लेने के बाद काम नहीं किया तो किसान ने वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो में पटवारी किसान से पैसे लेते और दूसरी किस्त के लिए किसान से बात करते नजर आ रहा है। अब जानिए क्या है पूरा मामला? दरअसल, 26 दिसंबर 2024 को पटवारी अनिकेत साव पचारा गांव आया था। इस दौरान उसने पीड़ित केवल दास मानिकपुरी से पैसे लिए। पटवारी ने वादा किया कि वह केवल दास के पिता दुलमदास को 1984-85 में मिले सरकारी पट्टे को ऑनलाइन रिकॉर्ड में अपडेट कर देगा। पटवारी ने किसान से 60 हजार में सौदा किया था। इस दौरान किसान केवल दास ने पटवारी को रिश्वत की पहली किश्त देते हुए वीडियो भी बनाया। पैसे लेने के बावजूद पटवारी ने न तो जमीन का ऑनलाइन रिकॉर्ड अपडेट किया और न ही ऋण पुस्तिका दिलवाई। जब केवल दास ने दोबारा पटवारी से संपर्क किया तो पटवारी बहाने बनाकर टालमटोल करने लगा। एसडीएम से की मामले की शिकायत इसके बाद केवल दास मानिकपुरी ने 4 मार्च को कोटा एसडीएम से शिकायत की। उन्होंने एसडीएम को सबूत के तौर पर वीडियो भी दिया। उन्होंने पटवारी के खिलाफ धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के तहत कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा उन्होंने अपने 30 हजार रुपए भी वापस मांगे हैं। इस मामले को लेकर शिकायत पर की गई कार्रवाई के बारे में अपडेट जानने के लिए एसडीएम से संपर्क किया, लेकिन एसडीएम से संपर्क नहीं हो सका। इस मामले में क्या कार्रवाई की गई है, इसकी प्रशासन की ओर से कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन