Logo
Breaking News Exclusive
‘स्पेशल सर्विस’ से इनकार पर लड़की की 6 महीने की सैलरी रोकी, कस्टमर से वसूलते थे पैसे रात में शराब पी, अचानक नाक से निकलने लगा खून, पहले से शादीशुदा थी, दो बच्चे भी तेज रफ्तार में था, हादसे के बाद एक किलोमीटर दूर खड़ा मिला ट्रक, ड्राइवर भागा 3 युवकों की मौत, गाड़ी में फंसे युवक गेट का कांच पीटते रहे, देखते ही देखते डूबे इंस्पेक्टर का सिर फोड़ा, ट्रैक्टर छुड़ाने के लिए लाठी-रॉड से की मारपीट चांदी इस हफ्ते 94 हजार गिरी, सोना 14 हजार लुढ़ककर 1.52 लाख पर आया कार सवार दंपति ने बनाया VIDEO, अचानकमर टाइगर रिजर्व से भटककर आने की आशंका बाल खींचकर खेत में पटका, पीड़िता बोली- पुलिस ने गला मरोड़ा, देखिए VIDEO शराब दुकान में की लूटपाट, 4 साथियों के साथ खुलेआम वाइन की बोतलें उठाईं, देखिए ये VIDEO बाइक का पहिया उड़ा, मकान की छत भरकर लौट रहे थे ‘स्पेशल सर्विस’ से इनकार पर लड़की की 6 महीने की सैलरी रोकी, कस्टमर से वसूलते थे पैसे रात में शराब पी, अचानक नाक से निकलने लगा खून, पहले से शादीशुदा थी, दो बच्चे भी तेज रफ्तार में था, हादसे के बाद एक किलोमीटर दूर खड़ा मिला ट्रक, ड्राइवर भागा 3 युवकों की मौत, गाड़ी में फंसे युवक गेट का कांच पीटते रहे, देखते ही देखते डूबे इंस्पेक्टर का सिर फोड़ा, ट्रैक्टर छुड़ाने के लिए लाठी-रॉड से की मारपीट चांदी इस हफ्ते 94 हजार गिरी, सोना 14 हजार लुढ़ककर 1.52 लाख पर आया कार सवार दंपति ने बनाया VIDEO, अचानकमर टाइगर रिजर्व से भटककर आने की आशंका बाल खींचकर खेत में पटका, पीड़िता बोली- पुलिस ने गला मरोड़ा, देखिए VIDEO शराब दुकान में की लूटपाट, 4 साथियों के साथ खुलेआम वाइन की बोतलें उठाईं, देखिए ये VIDEO बाइक का पहिया उड़ा, मकान की छत भरकर लौट रहे थे

: काका मेरी बीवी भाग गई, उसे खोज दीजिए: पति की CM से अपील, बोला- कुसुम वापस आ जाओ, उसका इंतजार करते-करते मेरा मन थक गया

Chhattisgarh Bilaspur husband said to CM my wife has run away Insta REEL viral: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रहने वाले एक युवक की पत्नी तीन महीने से लापता है। उसे ढूंढने के लिए पति अब इंस्टा पर रील बनाकर अपील कर रहा है। उसने मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम से भी अपील करते हुए कहा, काका मेरी पत्नी भाग गई है। प्लीज उसे ढूंढो। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को 10 लाख लोग देख चुके हैं। मुड़पार निवासी गौतम मन्नेवार भी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर मशहूर हो गए हैं और उनके हजारों फॉलोअर्स हो गए हैं। इमोशनल वीडियो देखकर युवक को उम्मीद है कि उसकी पत्नी वापस आ जाएगी। वह यह भी कह रहा है कि अगर वह घर नहीं आना चाहती तो उसे तलाक दे दे, ताकि वह अपना और बच्चे का भरण-पोषण कर सके। सीपत थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दरअसल, सीपत क्षेत्र के ग्राम मुड़पार निवासी गौतम मन्नेवार किराना दुकान चलाते हैं। उनकी पत्नी कुसुम जनवरी से लापता हैं। वह उनकी तलाश में परेशान हैं। उन्होंने सीपत थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। एक बार वह घर लौटी, जिसके बाद वह फिर से गायब हो गई। ऐसे में अब पुलिस भी उसकी तलाश नहीं कर रही है। वहीं, गौतम मन्नेवार ने अपनी लापता पत्नी की तलाश के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल रील बनाकर शेयर की है। उनका वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इसे कॉपी भी कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर पत्नी से की इमोशनल अपील गौतम मन्नेवार ने इंस्टाग्राम पर अलग-अलग इमोशनल रील बनाई हैं, जिसमें वह अपनी पत्नी कुसुम से घर वापस आने की अपील कर रहे हैं। वीडियो में वह कह रहे हैं, "कहां हो कुसुम, छोटे-छोटे बच्चों को छोड़कर कहां चली गई हो? मैं तुम्हारा ख्याल रखूंगा, तुम घर वापस आ जाओ।" सच्ची भावनाओं से भरी गौतम की अपील ने लाखों दिलों को छू लिया है। गौतम ने रील के जरिए सरकार और प्रशासन से मदद भी मांगी है। उन्होंने कहा, 'मैं चाहता हूं कि प्रशासन मेरी पत्नी को खोजने में मदद करे और हमारी मुलाकात करवाए।' सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक, हजारों कॉल भी आ रहे हैं गौतम ने बताया कि उसने सोशल मीडिया का सहारा इसलिए लिया ताकि उसकी पत्नी कहीं से वीडियो देख ले तो घर वापस आ जाए। लेकिन, वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने उसका मजाक भी उड़ाया। इस दौरान हजारों फोन कॉल भी आ रहे हैं, जिससे वह परेशान हो गया है। कई लोग फोन करके उसका मजाक भी उड़ा रहे हैं, जिससे उसने अपना फोन साइलेंट मोड पर कर लिया है और अब कॉल रिसीव नहीं कर रहा है। पत्नी पहले भी भाग चुकी है, इसलिए पुलिस ध्यान नहीं दे रही गौतम के मुताबिक उसकी पत्नी पहले भी घर छोड़कर जा चुकी है। तब उसने पुलिस की मदद से उसे ढूंढ़कर वापस घर लाया था। इस बार जब वह गई है तो अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। उसने सीपत थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। लेकिन, पुलिस गंभीरता से ध्यान नहीं दे रही है और न ही उसकी तलाश कर रही है। घर नहीं आना है तो बता देना, मैं दूसरी शादी कर लूंगा- गौतम गौतम ने बताया कि गांव में ही उसका ससुराल है। उसने कुसुम से प्रेम विवाह किया था। पत्नी के चले जाने के बाद वह अपनी दुकान संभाल रहा है। साथ ही वह दो छोटे बच्चों के साथ घर पर अकेले रहने को मजबूर है। बच्चों की देखभाल के साथ-साथ उसे घर का सारा काम भी अकेले ही करना पड़ता है। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान है। उसका कहना है कि अगर उसकी पत्नी उसके साथ नहीं रहना चाहती तो उसे तलाक दे देना चाहिए, ताकि वह अपने बच्चों के भविष्य के लिए दूसरी शादी कर सके और सामान्य जीवन जी सके। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन