Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में प्रशासन के रोक के बावजूद दोबारा शुरू हुआ काम, अब कार्रवाई पर टिकी नजर ग्रुप D के 22 हजार पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन, 10वीं पास को मौका, जानिए सब कुछ गाड़ी को ट्रैक्टर से मारी टक्कर, रेत परिवहन पर कार्रवाई करने गए थे अफसर नग्नकर बेल्ट-थप्पड़ और लात-घूसों से पीटा गया, कई ठगी मामलों में पहले से आरोपी घटनाओं की रोकथाम की जिम्मेदारी सीधे संस्थानों की होगी, उच्च शिक्षा विभाग ने जारी की गाइडलाइन अनूपपुर में 5 लोगों ने खेली खून की होली, बेटे ने दी 5 लाख की सुपारी, जानिए कौन हैं ये खूंखार हत्यारे ? गरियाबंद में गाड़ी से मिली अवैध शराब, 5 लोग कर रहे थे तस्करी, जानिए कौन हैं ये रसूखदार ? नए साल में शनि सोने के पाए पर चलेंगे, इन 3 राशियों पर बढ़ेगा खर्च और धन हानि के योग नए अध्यक्ष मिलने तक संभालेंगे नड्डा की जिम्मेदारी, जानिए संपत्ति और क्रिमिनल रिकॉर्ड ? बिहार सरकार में मंत्री हैं Nitin Navin, नए अध्यक्ष के चुनाव तक संभालेंगे कार्यभार गरियाबंद में प्रशासन के रोक के बावजूद दोबारा शुरू हुआ काम, अब कार्रवाई पर टिकी नजर ग्रुप D के 22 हजार पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन, 10वीं पास को मौका, जानिए सब कुछ गाड़ी को ट्रैक्टर से मारी टक्कर, रेत परिवहन पर कार्रवाई करने गए थे अफसर नग्नकर बेल्ट-थप्पड़ और लात-घूसों से पीटा गया, कई ठगी मामलों में पहले से आरोपी घटनाओं की रोकथाम की जिम्मेदारी सीधे संस्थानों की होगी, उच्च शिक्षा विभाग ने जारी की गाइडलाइन अनूपपुर में 5 लोगों ने खेली खून की होली, बेटे ने दी 5 लाख की सुपारी, जानिए कौन हैं ये खूंखार हत्यारे ? गरियाबंद में गाड़ी से मिली अवैध शराब, 5 लोग कर रहे थे तस्करी, जानिए कौन हैं ये रसूखदार ? नए साल में शनि सोने के पाए पर चलेंगे, इन 3 राशियों पर बढ़ेगा खर्च और धन हानि के योग नए अध्यक्ष मिलने तक संभालेंगे नड्डा की जिम्मेदारी, जानिए संपत्ति और क्रिमिनल रिकॉर्ड ? बिहार सरकार में मंत्री हैं Nitin Navin, नए अध्यक्ष के चुनाव तक संभालेंगे कार्यभार

: दिव्यांग बोले-पुलिस ने रोड पर घसीटा, हाउस अरेस्ट किया: रायपुर में CM हाउस घेरने निकले थे, कहा-500 रुपए पेंशन है, इससे ज्यादा तो महतारी वंदन में मिल रहा

MP CG Times / Tue, Dec 3, 2024

Boycott Of World Disabled Day In Raipur: छत्तीसगढ़ दिव्यांग सेवा संघ रायपुर में विरोध प्रदर्शन कर अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस (3 दिसंबर) का बहिष्कार कर रहा है। विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई भी हुई। इसके बाद पुलिस ने बड़ी संख्या में दिव्यांगों को टिकरापारा के साहू भवन में नजरबंद कर दिया है।

दिव्यांगों का कहना है कि सरकार हमारे साथ धोखा कर रही है। चुनावी वादे में 2500 रुपए देने की घोषणा की गई थी, लेकिन सिर्फ 500 रुपए पेंशन दी जा रही है। इससे भी ज्यादा महतारी वंदन योजना के तहत घरेलू महिलाओं को 1000 रुपए मिल रहे हैं। पुलिसकर्मियों ने हमें सड़क पर घसीटा- दिव्यांग वहीं बेमेतरा के पवन साहू ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने हमें सड़क पर घसीटा है। पुलिसकर्मी हमारे साथ विश्वासघात कर रहे हैं। वे हमारी मांगें पूरी नहीं होने दे रहे हैं। हम कैसे गुजारा करेंगे? हमारे साथ बहुत गलत हो रहा है। हमारी सुनने वाला कोई नहीं है। सीएम को ज्ञापन सौंपा था, कोई कार्रवाई नहीं हुई रायपुर के नितीश सोनी ने बताया कि हमारी मांगें पूरी नहीं हो रही हैं। सीएम साय ने हमें बुलाया था, जिसके बाद हमने ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन 3 महीने बीत गए। अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद हम हताश होकर सीएम हाउस का घेराव करने निकले हैं। कोई कार्रवाई नहीं हो रही- बोहित राम दिव्यांग संघ के अध्यक्ष बोहित राम ने बताया कि 2 महीने पहले दिव्यांग संघ ने फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के जरिए प्रदेश में सरकारी नौकरी कर रहे अधिकारियों का पर्दाफाश किया था। हमने सीएम और मंत्रियों से मिलकर कार्रवाई की मांग की थी। इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। साथ ही हमारे संघ का प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिला था, जिसमें 1 महीने के अंदर और भी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया था। आश्वासन के चलते हमने अपना दिव्यांगजन स्वाभिमान धरना भी स्थगित कर दिया था, लेकिन अब तक मांगें पूरी नहीं हुई हैं। हम सभी दिव्यांगजन दुखी और आक्रोशित हैं। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन