Logo
Breaking News Exclusive
वैलेंटाइन वीक पर गर्लफ्रेंड ने घर में फांसी लगाई, बॉयफ्रेंड पेड़ पर फंदे से झूला, परिवार शादी में कर रहा था देरी गोद में शव, हाथ में सिगरेट…और सलमा का पसंदीदा गीत गा रहा था आरोपी, गवाह ने किया दावा 56% गांवों में BSNL का सिग्नल नहीं, जबकि 51% से अधिक 5G कवर हुआ, बीएसएनएल की पहुंच अभी भी अधूरी जेल व्यवस्था पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- “पीने के पानी में कीड़े, इलाज की नहीं थी व्यवस्था” जादू टोना के शक में महिला पुरुष का कत्ल, हत्यारों ने सिर धड़ से अलग किए Salman Khan, Ajay Devgan, Varun Dhawan ने दी आर्थिक मदद, जानिए बेल पर अपडेट्स सुप्रीम कोर्ट बोला- भाषणों में हिंसा उकसावा कहां है, जानिए क्या बोली सरकार ? राहुल गांधी बोले- मोदी सरकार ने भारत माता को बेच दिया, सीतारमण बोलीं- कांग्रेस ने बेचा नागालैंड के किसान पर मात्र 1750 का लोन, जानिए कौन किस प्रदेश की हालत बदतर ? पत्नी ने लिया बेवफाई का बदला, प्रेमिका को मार डाला, जंगल में गड्ढा खोदकर गाड़ा वैलेंटाइन वीक पर गर्लफ्रेंड ने घर में फांसी लगाई, बॉयफ्रेंड पेड़ पर फंदे से झूला, परिवार शादी में कर रहा था देरी गोद में शव, हाथ में सिगरेट…और सलमा का पसंदीदा गीत गा रहा था आरोपी, गवाह ने किया दावा 56% गांवों में BSNL का सिग्नल नहीं, जबकि 51% से अधिक 5G कवर हुआ, बीएसएनएल की पहुंच अभी भी अधूरी जेल व्यवस्था पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- “पीने के पानी में कीड़े, इलाज की नहीं थी व्यवस्था” जादू टोना के शक में महिला पुरुष का कत्ल, हत्यारों ने सिर धड़ से अलग किए Salman Khan, Ajay Devgan, Varun Dhawan ने दी आर्थिक मदद, जानिए बेल पर अपडेट्स सुप्रीम कोर्ट बोला- भाषणों में हिंसा उकसावा कहां है, जानिए क्या बोली सरकार ? राहुल गांधी बोले- मोदी सरकार ने भारत माता को बेच दिया, सीतारमण बोलीं- कांग्रेस ने बेचा नागालैंड के किसान पर मात्र 1750 का लोन, जानिए कौन किस प्रदेश की हालत बदतर ? पत्नी ने लिया बेवफाई का बदला, प्रेमिका को मार डाला, जंगल में गड्ढा खोदकर गाड़ा

: एक्टिंग सिखाने के लिए मां ने गिरवी रखे जेवर, 19 की उम्र में बना 60 साल का बूढ़ा, मशहूर एक्टर की दिलचस्प कहानी

News Desk / Tue, Mar 7, 2023


मुंबई: संजीव कुमार (Sanjeev Kumar) महज 47 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए थे. गौर करने वाली बात ये है कि इस उम्र में 25 साल सिनेमाई दुनिया को दे चुके थे. 25 साल का फिल्मी सफर किसी फिल्म की कहानी से कम दिलचस्प नहीं था. संजीव का असली नाम हरिहर जेठालाल जरीवाला था और प्यार से उन्हें हरिभाई कहा जाता था. फिल्मी दुनिया में आने के बाद अपना नाम बदल कर संजीव कुमार रखने वाले एक्टर ‘शतरंज के खिलाड़ी’, ‘पति, पत्नी और वो’, ‘अंगूर’, ‘त्रिशूल’, ‘शोले’ जैसी तमाम शानदार फिल्मों के लिए आज भी याद किए जाते हैं.

संजीव कुमार को कामयाबी एक झटके में नहीं मिली थी. कम उम्र में की गई मेहनत का नतीजा था कि संजीव हर रोल में जान फूंक देते थे. संजीव के अभिनय का रेंज दर्शकों को हमेशा चौंका देता था और फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देती थीं. गुजराती फैमिली में जन्में संजीव की मां उन्हें डॉक्टर-इंजीनियर बनते देखना चाहती थीं लेकिन संजीव का मन तो एक्टिंग में लगता था.

शाहिद कपूर नहीं हैं करीना कपूर का पहला प्यार, 13 साल की उम्र में बेबो को हुआ था इश्क, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप

मां ने जेवर गिरवी रखकर एक्टिंग स्कूल में दाखिला दिलवाया
संजीव के अंदर अभिनय को लेकर ललक देखते हुए उनकी मां ने उन्हें एक्टिंग की ट्रेनिंग लेने की परमिशन दे दी, हालांकि इसके लिए पैसा नहीं था. अपने बेटे के सपने को पूरा करने के लिए शशधर मुखर्जी की एक्टिंग स्कूल में संजीव को दाखिला दिलवा दिया और इसके के लिए मां ने अपने जेवर गिरवी रख दिए थे. अभिनय की बारीकियां सीखने के बाद संजीव कुमार सीधे हिंदी फिल्मों में नहीं आए बल्कि थिएटर का हिस्सा बन गए.

Sanjeev Kumar, Sanjeev Kumar Movies, Sanjeev Kumar Family, Sanjeev Kumar death Mystery, Sanjeev Kumar death Cause, Sanjeev Kumar family curse, Sanjeev Kumar age, Sanjeev Kumar Brothers, Sanjeev Kumar real name, Sanjeev Kumar debut Film, Sanjeev Kumar Mysterious Death, Sanjeev Kumar Affairs, Sanjeev Kumar Acting, Sanjeev Kumar Mysterious Death awards
संजीव कुमार हेमा मालिनी से शादी करना चाहते थे.

19 की उम्र में 60 साल के बूढ़े का रोल निभा कर दिया हैरान
हरिहर जेठालाल नाम से थिएटर की दुनिया में काम करने लगे थे. इप्टा के नाटरों में काम करने के दौरान प्रसिद्ध एक्टर एके हंगल ने चर्चित नाटक ‘डमरू’ में संजीव कुमार को 60 साल के बूढ़े का रोल दे दिया, जबकि उस समय वह मात्र 19 साल के युवा थे. लेकिन संजीव ने उन्हें निराश नहीं किया शानदार तरीके से इस किरदार को निभा लोगों को हैरान कर दिया.

ये भी पढ़िए-हाथी-घोड़े से की दोस्ती, बेधड़क जब जानवरों संग नाचीं एक्ट्रेस, खुश हुए डायरेक्टर ने कर ली शादी

कई बार बदलने के बाद रखा गया संजीव कुमार नाम
दिलीप कुमार और अशोक कुमार की कामयाबी को देखते हुए संजीव कुमार ने अपना नाम संजय कुमार तय किया था. एक फिल्म में इसी नाम से क्रेडिट भी गया फिर कमाल अमरोही को ठीक नहीं लगा तो गौतम राजवंश नाम रखा, जो संजीव को जंचा नहीं. बाद में अपने दोस्तों से सलाह मशविरा कर अपना नाम संजीव कुमार रख लिया, जो हिंदी सिनेमा के इतिहास में दर्ज हो गया.

Tags: Entertainment Special, Sanjeev Kumar


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन