Logo
Breaking News Exclusive
इनमें BJP के सबसे ज्यादा MP; 31 माननीय अरबपति, 40% CM पर क्राइम केसेस, जानिए कौन सबसे अमीर ? Anuppur में 2500KM दूर पार्सल से भेजते थे ATM, रोजाना लाखों का ट्रांजैक्शन, जानिए कैसे ऑपरेट होता था नेटवर्क ? Anuppur में खूनी सड़क हुई लाल, 2 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा ? स्कूल में दी गई घटिया रोटियां, सोशल मीडिया के जरिए बच्चों की गुहार गुड़ी पड़वा, Eid और Ram Navami पर क्या छुट्टी है, शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? विदेशी आग ने मचाई तबाही, जानिए क्यों झुलसा शेयर बाजार ? गुस्साए ग्रामीणों ने बनाया बंधक, 500 पैकेट सरकारी खाद बारिश में भीगी स्ट्रोक पीड़ित को 17KM खटिया से ढोकर लाया गया, एंबुलेंस नहीं पहुंची, BMO 15 घंटे से बेखबर Ramkrishna Hospital में गटर बना मौत का कुंआ, तड़प-तड़पकर मरे 3, रोते-बिलखते रहे परिजन तांत्रिक बोले- 1 लाख में गर्लफ्रेंड आएगी, 5 लाख में मां का काम तमाम, कमिश्नर को भी पैरालाइज्ड कर देंगे इनमें BJP के सबसे ज्यादा MP; 31 माननीय अरबपति, 40% CM पर क्राइम केसेस, जानिए कौन सबसे अमीर ? Anuppur में 2500KM दूर पार्सल से भेजते थे ATM, रोजाना लाखों का ट्रांजैक्शन, जानिए कैसे ऑपरेट होता था नेटवर्क ? Anuppur में खूनी सड़क हुई लाल, 2 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा ? स्कूल में दी गई घटिया रोटियां, सोशल मीडिया के जरिए बच्चों की गुहार गुड़ी पड़वा, Eid और Ram Navami पर क्या छुट्टी है, शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? विदेशी आग ने मचाई तबाही, जानिए क्यों झुलसा शेयर बाजार ? गुस्साए ग्रामीणों ने बनाया बंधक, 500 पैकेट सरकारी खाद बारिश में भीगी स्ट्रोक पीड़ित को 17KM खटिया से ढोकर लाया गया, एंबुलेंस नहीं पहुंची, BMO 15 घंटे से बेखबर Ramkrishna Hospital में गटर बना मौत का कुंआ, तड़प-तड़पकर मरे 3, रोते-बिलखते रहे परिजन तांत्रिक बोले- 1 लाख में गर्लफ्रेंड आएगी, 5 लाख में मां का काम तमाम, कमिश्नर को भी पैरालाइज्ड कर देंगे

: इमरान हाशमी तो बाद में आए, सालों पहले शूट हो गया था हिंदी सिनेमा का पहला किसिंग सीन, फ्लॉप हो गई फिल्म!

News Desk / Sun, Mar 12, 2023


मुंबईः बॉलीवुड (Bollywood) फिल्मों में जब इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) ने दस्तक दी, उन्होंने फिल्मों में बैक टू बैक किसिंग सीन देकर हलचल मचा दी. इमरान की इस बेबाकी का असर ये हुआ कि उन्हें ‘सीरियल किसर’ का टैग तक मिल गया. हालांकि, इससे पहले राजा हिंदुस्तानी, बॉबी और अन्य कुछ फिल्मों के किसिंग सीन खूब चर्चा में रहे थे. लेकिन, क्या आप जानते हैं हिंदी सिनेमा में किसिंग सीन की शुरुआत कब हुई थी. अगर नहीं तो चलिए हम आपको बता देते हैं कि हिंदी सिनेमा का पहला सीन कब, किस फिल्म में और किन कलाकारों पर फिल्माया गया था.

हिंदी सिनेमा का पहला किसिंग सीन देश की आजादी से पहले ही फिल्माया जा चुका था. साल था 1933 का और फिल्म थी ‘कर्मा’ (Karma), जिसकी अभिनेत्री थीं देविका रानी (Devika Rani) और हीरो थे हिमांशु राय (Himanshu Rai). जी हां, 1933 में आई कर्मा में देविका रानी ने चार मिनट लंबा किसिंग सीन देकर हर तरफ हलचल मचा दी थी. ये एक ब्लैक एंड व्हाइट साइलेंट फिल्म थी. फिल्म जब रिलीज हुई तो इस फिल्म और सीन ने हर तरफ बवाल खड़ा कर दिया.

हालांकि, दर्शकों पर यह फिल्म कोई खास छाप नहीं छोड़ पाई. फिल्म में 4 मिनट लंबा किसिंग सीन था, जिसे देखने के बाद हर तरफ हलचल मच गई थी. लोगों को रूपहले पर्दे पर ऐसे सीन देखने की आदत नहीं थी. हालांकि, ये बात और है कि अब फिल्मों में किसिंग सीन और बेडरूम सीन बेहद आम हो चुके हैं. जबकि, एक समय पर ऐसे सीन पर प्रतिबंध लगा दिया जाता था. हालांकि, जब कर्मा रिलीज हुई, तब सेंसर बोर्ड की स्थापना नहीं हुई थी.

Bollywood First Kissing Scene, emraan hashmi kissing scene, emraan hashmi movies, devika rani kissing scene, himanshu rai first kissing scene, bollywood movies kissing scenes, bollywood movies, first kissing scene of bollywood, emraan hashmi, bobby kissing scene, aaradhna movie bold scene
1933 में हिंदी सिनेमा का पहला किसिंग सीन फिल्माया गया था.

देश की आजादी के बाद ही सेंसर बोर्ड की स्थापना हुई थी. 60 के दशक में शर्मिला टैगोर और राजेश खन्ना स्टारर ‘आराधना’ में भी एक से बढ़कर एक बोल्ड सीन दिए गए थे. खासकर इसका गाना ‘रूप तेरा मस्ताना’ में एक लवमेकिंग सीन ने हर तरफ हलचल पैदा कर दी थी. वहीं 70 के दशक में आई बॉबी ने भी हर तरफ तलका मचा दिया था. अब ऐसा समय आ चुका है कि किस करना बॉलीवुड में अपने पैर जमाए रखने के लिए सबसे जरूरी चीज बन गई है.

Tags: Bollywood, Bollywood movies, Bollywood news, Entertainment


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन