Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में प्रशासन के रोक के बावजूद दोबारा शुरू हुआ काम, अब कार्रवाई पर टिकी नजर ग्रुप D के 22 हजार पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन, 10वीं पास को मौका, जानिए सब कुछ गाड़ी को ट्रैक्टर से मारी टक्कर, रेत परिवहन पर कार्रवाई करने गए थे अफसर नग्नकर बेल्ट-थप्पड़ और लात-घूसों से पीटा गया, कई ठगी मामलों में पहले से आरोपी घटनाओं की रोकथाम की जिम्मेदारी सीधे संस्थानों की होगी, उच्च शिक्षा विभाग ने जारी की गाइडलाइन अनूपपुर में 5 लोगों ने खेली खून की होली, बेटे ने दी 5 लाख की सुपारी, जानिए कौन हैं ये खूंखार हत्यारे ? गरियाबंद में गाड़ी से मिली अवैध शराब, 5 लोग कर रहे थे तस्करी, जानिए कौन हैं ये रसूखदार ? नए साल में शनि सोने के पाए पर चलेंगे, इन 3 राशियों पर बढ़ेगा खर्च और धन हानि के योग नए अध्यक्ष मिलने तक संभालेंगे नड्डा की जिम्मेदारी, जानिए संपत्ति और क्रिमिनल रिकॉर्ड ? बिहार सरकार में मंत्री हैं Nitin Navin, नए अध्यक्ष के चुनाव तक संभालेंगे कार्यभार गरियाबंद में प्रशासन के रोक के बावजूद दोबारा शुरू हुआ काम, अब कार्रवाई पर टिकी नजर ग्रुप D के 22 हजार पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन, 10वीं पास को मौका, जानिए सब कुछ गाड़ी को ट्रैक्टर से मारी टक्कर, रेत परिवहन पर कार्रवाई करने गए थे अफसर नग्नकर बेल्ट-थप्पड़ और लात-घूसों से पीटा गया, कई ठगी मामलों में पहले से आरोपी घटनाओं की रोकथाम की जिम्मेदारी सीधे संस्थानों की होगी, उच्च शिक्षा विभाग ने जारी की गाइडलाइन अनूपपुर में 5 लोगों ने खेली खून की होली, बेटे ने दी 5 लाख की सुपारी, जानिए कौन हैं ये खूंखार हत्यारे ? गरियाबंद में गाड़ी से मिली अवैध शराब, 5 लोग कर रहे थे तस्करी, जानिए कौन हैं ये रसूखदार ? नए साल में शनि सोने के पाए पर चलेंगे, इन 3 राशियों पर बढ़ेगा खर्च और धन हानि के योग नए अध्यक्ष मिलने तक संभालेंगे नड्डा की जिम्मेदारी, जानिए संपत्ति और क्रिमिनल रिकॉर्ड ? बिहार सरकार में मंत्री हैं Nitin Navin, नए अध्यक्ष के चुनाव तक संभालेंगे कार्यभार

: Tripura, Nagaland, Meghalaya Exit Poll: त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय के आज आएंगे चुनाव नतीजे, क्या एक्जिट पोल के ये आंकड़े बनेंगे हकीकत?

News Desk / Wed, Mar 1, 2023


नई दिल्ली। आज त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। इन नतीजों में किसका पलड़ा भारी होता है, ये तो दोपहर तक तय होगा, लेकिन बीते सोमवार को आए एक्जिट पोल के नतीजे त्रिपुरा में फिर बीजेपी की सरकार बनते दिखा रहे थे। नगालैंड में भी एनडीपीपी के साथ बीजेपी की सरकार फिर बनने की बात एक्जिट पोल में थी। वहीं, मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा की बात तीन एक्जिट पोल ने कही थी। तो त्रिपुरा के एक्जिट पोल की बात पहले करते हैं। राज्य के लिए इंडिया टुडे और एक्सिस के एक्जिट पोल में बीजेपी को 36 से 45, कांग्रेस और वाम गठबंधन को 6-11 और टिपरा मोथा को 9-16 सीटें जीतते बताया गया है। जी न्यूज-मैट्रिजे के एक्जिट पोल में बीजेपी को 29 से 36, कांग्रेस और वाम गठबंधन को 13 से 21 और टिपरा मोथा को 11 से 16 सीटें जीतते बताया गया। टाइम्स नाउ-ईटीजी के एक्जिट पोल में बताया गया कि त्रिपुरा में बीजेपी को 21 से 27 सीटें मिलेंगी। कांग्रेस-वाम गठबंधन को इसमें 18-24 और टिपरा मोथा को 11-16 सीटें दी गई हैं। त्रिपुरा में पिछली बार बीजेपी ने 43 सीटें जीती थीं। जबकि, वामदलों को 16 सीटें मिली थीं। कांग्रेस को पिछली बार चुनाव में एक भी सीट नहीं मिल सकी थी।

tripura nagaland and meghalaya map

अब नगालैंड के एक्जिट पोल की बात बताते हैं। इंडिया टुडे-एक्सिस के मुताबिक राज्य में बीजेपी-एनडीपीपी गठबंधन को 38 से 48, एनपीएफ को 3-8 और कांग्रेस को 1-2 सीट मिलने का अनुमान है। जी न्यूज-मैट्रिजे के एक्जिट पोल में बताया गया कि नगालैंड में बीजेपी-एनडीपीपी को 35-43, एनपीएफ को 2-5 और कांग्रेस को 1 से 3 सीटें मिलेंगी। टाइम्स नाउ-ईटीजी के एक्जिट पोल में नगालैंड विधानसभा में बीजेपी-एनडीपीपी गठबंधन को 39 से 40, एनपीएफ को 4-8 और कांग्रेस को शून्य सीटें दी गई हैं। नगालैंड में 2018 के विधानसभा चुनाव में एनपीएफ को 26 सीटों पर जीत मिली थी। एनडीपीपी को 18, बीजेपी को 12 और एनपीपी के 2 और जेडीयू के 1 उम्मीदवार को जीत हासिल हुई थी।

evm with vvpat

मेघालय की बात करें, तो इंडिया टुडे-एक्सिस के एक्जिट पोल में यहां एनपीपी को 18-24, बीजेपी को 4 से 8 और टीएमसी को 5-9 सीटें दी गई हैं। जी न्यूज-मैट्रिजे के एक्जिट पोल के हिसाब से मेघालय में एनपीपी को 21 से 26, बीजेपी को 6-11 और टीएमसी को 8 से 1 सीटें मिल सकती हैं। टाइम्स नाउ-ईटीजी का एक्जिट पोल मेघालय में एनपीपी के खाते में 18-26, बीजेपी को 3 से 6 और टीएमसी को 8 से 14 सीटों पर जीतता बता रहा था। मेघालय में पिछली बार कांग्रेस ने 21, एनपीपी ने 20 और बीजेपी ने 2 सीटें जीती थीं। अब देखना है कि इन तीनों ही राज्यों में बड़े न्यूज चैनलों की ओर से कराए गए एक्जिट पोल कितने सही बैठते हैं।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन