Logo
Breaking News Exclusive
देवमाता हॉस्पिटल लील गया जिंदगी, हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन, खून बहता रहा और बेबस दर्द से चीखती रही 1200KM का तस्करी रूट, ओडिशा से UP में थी डिलीवरी, गरियाबंद में फंसे; जानिए किस 'चेहरे' से जुड़े तार ? लड़की का कत्ल, गवाह बना लाश, कुल्हाड़ी से काट रहे कातिल, मरहम वाले नेताजी; पढ़िए 2026 की खूनी क्राइम फाइल्स 4 लोगों की ले चुका था जान, एक दिन पहले पिंजरा पलटकर भाग गया था हाथी आदिवासी समाज की परंपरा पर विवाद, बैगा गिरफ्तार, पुराने रोपवे के पास चट्टान को मानते हैं ‘गढ़ माता’ महिला कर्मचारी ने पुलिस के सामने जड़ा थप्पड़ और मारी लात, जानिए क्या है पूरा मामला भाई ने दी मुखाग्नि, दोबारा पोस्टमॉर्टम के बाद सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, पति 7 दिन की पुलिस रिमांड पर अनूपपुर में मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत, रेलवे ट्रैक पर घायल मिला 17 साल का लड़का 500₹ पेंशन के लिए 90 साल की सास को पीठ पर लादकर 5km पैदल चली बहू, VIDEO आया सामने मायके वाले बोले- दामाद ने पीटा, दहेज के लिए हत्या, पति बोला- पीलिया-खून की कमी से हुई मौत देवमाता हॉस्पिटल लील गया जिंदगी, हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन, खून बहता रहा और बेबस दर्द से चीखती रही 1200KM का तस्करी रूट, ओडिशा से UP में थी डिलीवरी, गरियाबंद में फंसे; जानिए किस 'चेहरे' से जुड़े तार ? लड़की का कत्ल, गवाह बना लाश, कुल्हाड़ी से काट रहे कातिल, मरहम वाले नेताजी; पढ़िए 2026 की खूनी क्राइम फाइल्स 4 लोगों की ले चुका था जान, एक दिन पहले पिंजरा पलटकर भाग गया था हाथी आदिवासी समाज की परंपरा पर विवाद, बैगा गिरफ्तार, पुराने रोपवे के पास चट्टान को मानते हैं ‘गढ़ माता’ महिला कर्मचारी ने पुलिस के सामने जड़ा थप्पड़ और मारी लात, जानिए क्या है पूरा मामला भाई ने दी मुखाग्नि, दोबारा पोस्टमॉर्टम के बाद सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, पति 7 दिन की पुलिस रिमांड पर अनूपपुर में मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत, रेलवे ट्रैक पर घायल मिला 17 साल का लड़का 500₹ पेंशन के लिए 90 साल की सास को पीठ पर लादकर 5km पैदल चली बहू, VIDEO आया सामने मायके वाले बोले- दामाद ने पीटा, दहेज के लिए हत्या, पति बोला- पीलिया-खून की कमी से हुई मौत

: भूख ने छीनी 12 जिंदगियां: मुफ्त राशन लेने मची भगदड़, 3 बच्चों समेत 12 की मौत

12 died for free ration in Pakistan: पाकिस्तान में रमजान (Ramadan in Pakistan) के पवित्र महीने में मुफ्त राशन बांटने के दौरान एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला है. राशन वितरण के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई. घटना कराची के साइट एरिया नौरस चौराहे के पास एक फैक्ट्री से जुड़ी है. यहां शुक्रवार शाम को मुफ्त राशन बांटा जा रहा था, जिससे लोगों की भीड़ जमा हो गई थी. हर रमजान में यहां लोग राशन बांटते हैं. पुलिस ने बताया कि मरने वालों में तीन बच्चे और 9 महिलाएं हैं.

पाकिस्तान में आर्थिक संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। महंगाई अब सचमुच पाकिस्तान के लोगों को मार रही है. रमजान के महीने में पाकिस्तानी लोगों को खाने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है. पाकिस्तान के लोगों के लिए अब सबसे बड़ी चुनौती अपने परिवार का पेट पालने की है. महंगाई अब इस हद तक बढ़ गई है कि बड़ी संख्या में लोगों को दान पर निर्भर रहना पड़ता है. मुफ्त राशन वितरण की खबर जंगल में आग की तरह फैल जाती है और देखते ही देखते भीड़ जमा हो जाती है. कराची में फ्री में आटा बांटा जा रहा था पाकिस्तान में गेहूं का आटा रिकॉर्ड कीमत पर है. यह आम गरीब लोगों की पहुंच से बाहर हो गया है, फिर भी कई संस्थाएं मुफ्त राशन बांटने का काम कर रही हैं, ताकि रमजान के महीने में कोई भूखा न रहे. कराची में शुक्रवार को भी राशन बांटा जा रहा था, जहां काफी संख्या में लोग जुटे थे. आटे की बोरियां कम थीं, जबकि लेने वालों की संख्या ज्यादा थी। सभी अपने लिए एक बोरी चाहते थे, जिससे भगदड़ मच गई. इस भगदड़ में महिलाएं और बच्चे जमीन पर गिर पड़े. लोग बिना देखे ही उनके ऊपर से गुजरते रहे, जिससे 3 बच्चे और 9 महिलाओं की मौत हो गई. पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया जियो न्यूज के मुताबिक, पुलिस ने घटना के बाद सात लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि मुफ्त राशन बांटने से पहले सूचना नहीं दी गई. अगर सूचना दी जाती तो लोगों को संगठित करने के लिए पुलिस तैनात की जाती. कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस का कहना है कि भगदड़ के दौरान पानी की पाइपलाइन फट गई, जिससे स्थिति और खराब हो गई. पुलिस का कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन