: पुष्पराजगढ़ में PM आवास और शौचालय में घोटाला: नाम किसी का और पैसा किसी, घर के इंतजार में हितग्राही की मौत, PCO, सचिव और रोजगार सहायक ने किया खेला
पुष्पराजगढ़। हर किसी को छत की दरकरार है। हर किसी को एक अच्छे मकान की चाह है। गरीबों को घर बनाना कितना मुश्किल है, जो खाने के लिए हर पल तरसते हैं, वह घर कहां से बनाएंगे। इन गरीबों की मदद के लिए सरकार हाथ बढ़ा रही है, लेकिन गरीबों के हक पर डाका डालने वालों की कमी नहीं है। ऐसा ही एक मामला अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ से सामने आया है। जहां PCO, सचिव, रोजगार सहायक और सरपंच ने किसी के घर को किसी और को दे दिया। घर के इंतजार में हितग्राही की मौत हो गई।
[caption id="attachment_43316" align="alignnone" width="1024"]
हितग्राही की मौत से पहले की तस्वीर[/caption]
दरअसल, पूरा मामला परेसकला ग्राम पंचायत के भालुचुआ गांव का है, जहां हितग्राही को घर ही नहीं मिला। जिम्मेदारों ने मिलीभगत कर अपने चहेते को घर की राशि जारी कर दी। इसकी शिकायत CM हेल्पलाइन और जिम्मेदारों से कई बार की गई, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। परिवार घोपड़ीनुमा मकान में रहने को मजबूर है। वहीं हितग्राही की कुछ दिन पहले ही मौत हो गई।
[caption id="attachment_43317" align="alignnone" width="1024"]
हितग्राही और उसकी पत्नी[/caption]
PM आवास घोटाले का क्या है पूरा मामला ?
हितग्राही के परिजन राजेश उरेती ने सिस्टम से थक हारकर MPCG टाइम्स से अपनी पीड़ा सुनाई। साथ ही PCO, सचिव, रोजगार सहायक और सरपंच की काली करतूत बताई। उन्होंने आरोप लगाया कि 2016-17 में PM आवास भगतराम पिता अमर सिंह के नाम स्वीकृत हुआ, लेकिन तत्कालीन रोजगार सहायक अजय कन्नौजिया और PCO महेश करियाम ने मिलीभगत कर गांव के ही दूसरे व्यक्ति को राशि जारी कर दी।
PCO और सचिव ने हितग्राही से की धोखाधड़ी
राजेश उरेती ने बताया कि 2016-17 में पास हुए PM आवास का रजिस्ट्रेशन नंबर MP1218767 है। इसको PCO महेश करियाम, सचिव अजय कन्नौजिया, रोजगार सहायक संतोष कुषाम और सरपंच महेश खुशराम ने गड़बड़ी कर दी। इसे लेकर CM हेल्पलाइन और पंचायत में कई मर्तबा शिकायत की गई।6 साल बीत गए लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की।
झोपड़ीनुमा घर में रहने को मजबूर है परिवार
राजेश उरेती ने बताया कि जिस हितग्राही को घर मिलना था, उसका नाम भगतराम पिता अमर सिंह है, वहीं जिसका सांठगांठ कर फायदा पहुंचाया गया, उसका नाम भगतराम पिता मोतिलाल है। अधिकारियों ने गड़बड़ी कर उसको फायदा पहुंचाया है, जिससे हमारा परिवार झोपड़ीनुमा घर में रहने को मजबूर है। शौचालय की भी राशि खा गए।
जनपद PCO ने बंद करा दी CM हेल्पलाइन की शिकायत
राजेश उरेती ने बताया कि इसकी शिकायत CM हेल्पलाइन में की गई, तो कोई सुनवाई नहीं हुई। उल्टा जनपद PCO महेश करियाम ने कहा कि तुम्हारा रोजगार सहायक के साथ अनबन है इसलिए बार-बार शिकायत कर रहे हो। हर बार यही कहकर बिना निराकरण शिकायत बंद करा दी गई। अब फिर से 23 फरवरी को पंचायत में ब्लॉक CEO SK वाजपेयी से शिकायत की गई है।
घोटालेबाजों पर कार्रवाई की मांग
राजेश उरेती ने कुछ दस्तावेज दिए और कहा घर के इंतजार में हितग्राही भगतराम की 6 अक्टूबर 2023 को मौत गई। अब एक बार फिर से परिवार ने कलेक्टर और अन्य अधिकारियों से घर को लेकर गुहार लगाई है। साथ ही घोटालेबाजों पर कार्रवाई की मांग की है।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
अनूपपुर गांजा जब्ती मामले में SP का बड़ा एक्शन : कोतवाली TI उमेश उपाध्याय लाइन अटैच; प्रवीण साहू को मिली जिम्मेदारी, जांच जारी
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा
शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन