Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर लगेगा 0.4% चार्ज, जानिए किसे देनी होगी फीस और आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर? विकास मंच ने प्रशासन को दी 7 से 30 दिन की डेडलाइन, मांगें पूरी न होने पर उग्र प्रदर्शन का अल्टीमेटम गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर लगेगा 0.4% चार्ज, जानिए किसे देनी होगी फीस और आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर? विकास मंच ने प्रशासन को दी 7 से 30 दिन की डेडलाइन, मांगें पूरी न होने पर उग्र प्रदर्शन का अल्टीमेटम

: जाको राखे साइयां मार सके न कोय: चलती ट्रेन से बेटा हाथ से छूटा तो बचाने पटरी पर गिरी मां, गुजर गई पूरी ट्रेन..

MP CG Times / Sat, Sep 4, 2021

मुंगेर: कहते हैं न 'जाको राखे साइयां मार सके न कोय' यह कहावत एक बार फिर सच साबित हुई है मुंगेर जिला के जमालपुर जंक्शन (Jamalpur Junction) पर. जरा सोचिए कि चलती ट्रेन के नीचे अपने बच्चे के साथ एक मां गिर गई. उसके ऊपर से पूरी ट्रेन गुजर गई, लेकिन दोनों का एक बाल भी बांका नहीं हुआ. मां और मासूम सुरक्षित है.

दरअसल, महाराष्ट्र से आ रही भागलपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस जमालपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर गुरुवार रात 9 बजे आकर लगी थी. इसके बाद ट्रेन अपने निर्धारित समय से खुल चुकी थी. लेकिन इस बीच एक महिला अपनी गोद में अपने 3 साल के बच्चे को लेकर उतरने लगी. ट्रेन से उतरते वक्त मां के हाथ से कलेजे का टुकड़ा छूट गया. पटरी पर बच्चे को जाने से तो मां नहीं बचा पाई, लेकिन खुद भी चलती ट्रेन के नीचे चली गई. इस दौरान वहां मौजूद एक जीआरपी जवान ने उसे बचाने के लिए दौड़ा. उसने मदद के लिए हाथ भी बढ़ाया लेकिन बच्चे के साथ महिला ट्रेन के नीचे चली गई थी. इसके बाद वह पीछे हट गया. उस समय स्टेशन पर यात्रियों ने हल्ला करना शुरू कर दिया. क्षणभर में जीआरपी जवानों की सूझबूझ से ट्रेन को रूकवाया तो गया लेकिन फंसे होने के कारण महिला बाहर नहीं निकल पाई. इसके बाद ट्रेन को धीरे-धीरे आगे बढ़वाया गया. जब पूरी ट्रेन गुजर गई तो महिला और उसके बच्चे को सुरक्षित देखकर लोगों के जान में जान आई. यह पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. जिसने भी इस घटना को आंखोंदेखी देखी उसने यही कहा...जाको राखे साइयां मार सके न कोय. जमालपुर जीआरपी थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि महिला यात्री लखीसराय जिले की मेदनी चौकी की रहने वाली है. डाउन भागलपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस से जमालपुर जंक्शन के एक नंबर प्लेटफार्म पर चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश के दौरान ट्रेन के नीचे चली गई थी, जिसे जीआरपी के जवानों की सूझबूझ से बचा लिया गया. डॉक्टरों की जांच में महिला और उसका बच्चा सुरक्षित पाया गया है. दोनों को उनके गंतव्य की ओर भेज दिया गया है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन