'संकल्प' के साथ 1.72 लाख करोड़ का छत्तीसगढ़ बजट : शिक्षा-स्वास्थ्य, कृषि और अधोसंरचना पर बड़ा फोकस, जानिए सरगुजा से लेकर बस्तर तक किसे क्या मिला?
MP CG Times / Wed, Feb 25, 2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इस बार बजट की थीम ‘संकल्प’ रखी है। इससे पहले दो बजट ‘ज्ञान’ और ‘गति’ थीम पर आधारित थे। सरकार ने बजट में समावेशी विकास, अधोसंरचना विस्तार, निवेश, कौशल विकास, अन्त्योदय, आजीविका और नीति से परिणाम तक की कार्ययोजना पर जोर दिया है।
बजट की थीम ‘संकल्प’ का अर्थ
संकल्प के अंतर्गत सरकार ने सात प्रमुख बिंदु तय किए हैं—
S – समावेशी विकास
A – अधोसंरचना
N – निवेश
K – कुशल मानव संसाधन
A – अन्त्योदय
L – लाइवलीहुड (आजीविका)
P – पॉलिसी से परिणाम तक

बस्तर और सरगुजा पर विशेष फोकस
बस्तर के अंदरूनी इलाकों में बस सेवा शुरू करने के लिए 10 करोड़ रुपए।
दंतेवाड़ा के बाद अबूझमाड़ और जगरगुंडा में दो एजुकेशन सिटी स्थापित की जाएंगी।
कृषि, एग्रो-फॉरेस्ट प्रोसेसिंग, राइस मिल और पोल्ट्री फार्म के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान।
बस्तर ओलंपिक और सरगुजा ओलंपिक के लिए 5-5 करोड़ रुपए।
इंद्रावती क्षेत्र में मटनार और देउरगांव में 24 करोड़ रुपए की लागत से बैराज निर्माण, साथ ही 68 करोड़ की अतिरिक्त स्वीकृति।
दोनों संभागों में डॉक्टरों की भर्ती और बेहतर सड़क नेटवर्क का विस्तार।
शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े ऐलान
रायपुर में खाद परीक्षण प्रयोगशाला की स्थापना।
कांकेर, कोरबा और महासमुंद में नए नर्सिंग कॉलेज।
मेकाहारा अस्पताल में एआई तकनीक के उपयोग की पहल।
शहीद वीरनारायण सिंह आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपए तक के इलाज के लिए 1500 करोड़ रुपए का प्रावधान।
महिला और सामाजिक योजनाएं
प्रदेश में 250 ‘महतारी सदन’ के निर्माण के लिए 350 करोड़ रुपए।
मितानिन कल्याण निधि के लिए 10 करोड़ रुपए।
सामाजिक योजनाओं के लिए 75 करोड़ रुपए का अतिरिक्त प्रावधान।
रानी दुर्गावती योजना के तहत 18 वर्ष पूर्ण करने पर बालिकाओं को 1.50 लाख रुपए की राशि।
अधोसंरचना और सड़क विकास
मुख्यमंत्री सड़क योजना के लिए 200 करोड़ रुपए, 36 सड़कों का निर्माण/उन्नयन।
मैनपाट और जशपुर के कोतेबेरा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
Tags :
CG Budget 2026, छत्तीसगढ़ बजट 2026-27, संकल्प थीम बजट, ओपी चौधरी बजट भाषण, 1.72 लाख करोड़ बजट, बस्तर सरगुजा, महतारी सदन योजना, छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट, CG Budget 2026, Chhattisgarh Budget 2026-27, Sankalp Theme Budget, OP Choudhary Budget Speech, 1.72 Lakh Crore Budget, Bastar Surguja, Mahatari Sadan Yojana, Chhattisgarh Assembly Budget
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन