: ज‍िम ट्रेनर गोलीकांड: पत्नी और ज‍िम ट्रेनर के बीच 1100 कॉल...डॉक्टर पत‍ि ने सोशल मीड‍िया पर दी ये सफाई, जानिए पूरा मामला
फेसबुक पर बात करते हुए यह भी लिखा, "1100 कॉल, यह किसी महिला या पुरुष का चरित्र का निर्णय नहीं करता, लॉकडाउन के समय मैक्सिमम लोग घर में ही अपनी ट्रेनिंग लेते थे फ़ोन हो या वीडियो कॉल से. 9 महीने ट्रेनिंग में 1100 कॉल मतलब 5 कॉल डेली. मेरे घर में 4 लोग तो 4 बार फ़ोन तो ऐसे ही आएगा. रही बात नजदीकी की तो कोई भी अगर एक साल से घर आ रहा तो एक फैमिली जैसा रिश्ता हो जाता है. आपके घर कोई नौकरी कर रहा, वह क्या सोच के आया है, उसके मन में क्या चल रहा, यह कोई कैसे जानेगा की वह आपको सपोर्ट करने आया है या बर्बाद."
बता दें कि पटना में जिम ट्रेनर को गोली मारने की घटना में खुलासा हुआ था कि खुशबू और जिम ट्रेनर विक्रम ने 1100 बार मोबाइल पर बातचीत की थी. यह बातचीत इसी साल जनवरी से लेकर हुई थी. यह बातचीत इसी साल जनवरी से लेकर हुई थी. इन बातचीत के आधार पर डॉक्टर की पत्नी और जिम ट्रेनर के बीच रिश्ते को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं.
गौरतलब है कि पटना पुलिस ने जिम ट्रेनर विक्रम की हत्या के प्रयास के मामले में जनता दल यूनाइटेड के नेता डॉ. राजीव कुमार सिंह और उनकी पत्नी खुशबू को हिरासत में लिया था. हालांकि बाद में दोनों को सशर्त छोड़ दिया गया. इस मामले में नाम सामने आने के बाद जेडीयू की डॉक्टर्स विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे डॉ. राजीव को उनके पद से हटा दिया गया है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि विक्रम सिंह को खत्म करने के लिए ठेका शूटर्स को रखा गया था और इस साजिश के पीछे कथित तौर पर डॉ. राजीव कुमार सिंह और उनकी पत्नी का हाथ है. जांच के दौरान यह पता चला है कि विक्रम और खुशबू इस साल जनवरी से एक-दूसरे को जानते थे.
पटना पुलिस ने बताया कि उनके मोबाइल फोन के कॉल डिटेल रिकॉर्ड ने इस तथ्य को उजागर किया था कि दोनों ने इस साल जनवरी से लगभग 1100 बार एक-दूसरे से बात की थी. डॉ. राजीव कुमार सिंह, जो एक फिजियोथेरेपिस्ट हैं और पटना के बोरिंग रोड इलाके में एक क्लिनिक चलाते हैं.
आरोप है कि डॉ. राजीव कुमार सिंह ने कथित तौर पर अपनी पत्नी के साथ संबंध के लिए अप्रैल में विक्रम को खत्म करने की धमकी दी थी. विक्रम सिंह (26) को अज्ञात अपराधियों ने शनिवार सुबह गोली मार दी थी. शरीर में पांच गोलियां लगने के बावजूद विक्रम ने 2.5 किलोमीटर की दूरी तय की और अस्पताल पहुंचा.
जिम ट्रेनर ने होश में आने के बाद पुलिस को बयान दिया है कि घटना के पीछे डॉक्टर राजीव कुमार सिंह और उनकी पत्नी खुशबू है. पुलिस ने डॉ. सिंह और उनकी पत्नी को पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित आवास से हिरासत में लिया था और पूछताछ के बाद शहर न छोड़ने की शर्त पर छोड़ दिया था.
Tags :
संबंधित ख़बरें
दिवाली की रात आग से देशभर में 23 लोग जिंदा जले : MP में सबसे ज्यादा 13 की जान गई, कटनी-सिवनी में दो परिवार उजड़े; महाराष्ट्र में एक परिवार के 6 की मौत
Jio IPO Allotment Status : आपको जिओ के शेयर मिले या नहीं, यहां चेक करें स्टेटस; 28 अक्टूबर को लिस्टिंग
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
दुर्गा पंडाल में भगदड़, 19 की मौत, 25 घायल : CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं?
20-20 रुपए में बिक रहीं महिलाओं की अश्लील तस्वीरें : महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन