: कर्ज, कलह और सुसाइड: एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने मौत को लगाया गले, जानिए परिवार को क्यों उठाना पड़ा घातक ?
पलवल: हरियाणा के पलवल जिले से बड़ी खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि जिले के औरेंगाबाद गांव में एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने आत्महत्या कर ली है. मामले की सूचना मिलने पर पुलिस गांव में पहुंची है और तीन बच्चों के साथ पति-पत्नी के शवों को कब्जे में ले लिया है. वहीं इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है.
जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी में के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई थी. ये कहा सुनी इतनी बढ़ गई कि देर रात इन्होंने ये कदम उठा लिया. जानकारी के मुताबिक मरने वालों में नरेश (33), नरेश की पत्नी आरती (30), 7 वर्षीय संजय पुत्र नरेश, 9 वर्षीय भावना पुत्री नरेश और 11 वर्षीय रविता भतीजी नरेश हैं.
परिजनों के मुताबिक आज जब परिवार के मुखिया उठे तो उन्होंने देखा तो उनके पैरो तले जमीन खिसक गई. इस दौरान उन्होंने इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को दी. जिसके बाद नजदीकी पुलिस थाने को सूचना दी गई.
शुरुआती जांच में पता चला है कि पति-पत्नी ने फांसी लगाई है और बच्चों को जहर देकर मार दिया गया है. मृतकों में पति-पत्नी और 3 बच्चे शामिल हैं. पलवल पुलिस का कहना है कि जान गंवाने वाला नरेश उत्तर प्रदेश के झांसी में ढाबा चलाता था. उसने तीन महीने पहले ही होटल को कोराबार शुरू किया था, लेकिन ज्यादा मुनाफा नहीं हो रहा था. कर्ज की वजह से वो परेशान था.
शुरूआती जानकारी के मुताबिक, नरेश के गले पर फंदे के निशान हैं, मगर उसकी पत्नी और बच्चों के शवों के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं. पुलिस पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है. हालांकि पुलिस को फिलहाल घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन स्थानीय लोगों के मुताबिक यह परिवार कलह का मामला लगा रहा है.
Tags :
संबंधित ख़बरें
दिवाली की रात आग से देशभर में 23 लोग जिंदा जले : MP में सबसे ज्यादा 13 की जान गई, कटनी-सिवनी में दो परिवार उजड़े; महाराष्ट्र में एक परिवार के 6 की मौत
Jio IPO Allotment Status : आपको जिओ के शेयर मिले या नहीं, यहां चेक करें स्टेटस; 28 अक्टूबर को लिस्टिंग
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
दुर्गा पंडाल में भगदड़, 19 की मौत, 25 घायल : CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं?
20-20 रुपए में बिक रहीं महिलाओं की अश्लील तस्वीरें : महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन