: नक्सलियों ने माना 2025 में उनके 78 साथी मारे गए: कहा- कोर जोन में घुस रही फोर्स, मुठभेड़ के खिलाफ 4 अप्रैल को बीजापुर बंद बुलाया

योजना के तहत काम कर रहीं सरकारें
नक्सल लीडर ने कहा कि, केंद्र और राज्य सरकारें दावा कर रही हैं कि वे 31 मार्च 2026 तक माओवादी आंदोलन को पूरी तरह से खत्म कर देंगे। इस हमले को उसी का एक हिस्सा समझना होगा। केंद्र और राज्य सरकारें योजना के अनुसार दूसरे और तीसरे राज्य और चौथे और पांचवें जिलों के सशस्त्र बलों का इस्तेमाल कर रही है।
बस्तर फाइटर्स, डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड्स, स्पेशल टास्क फोर्स, सी-60 कमांडो, CRPF, BSF का समन्वय कर रही है। 4 हजार से 10 हजार की संख्या में जवानों को तैनात किया गया है। कई इलाकों को घेरकर संयुक्त रूप से हमले किए जा रहे हैं।

ये नक्सली मारे गए
रैनू (ACM), ज्योति (PM) और अनीता (PM), एचम रमेश, मीका रमेश, पश्चिम बस्तर डिवीजन के सचिव उंगल के साथ-साथ मंगू (कमांडर पीपीसीएम, 11वीं पीएल), सोनू (कमांडर एसीएम डिवीजन सीएनएम), सुभाष (अध्यक्ष एसीएम नेशनल पार्क एआरपीसी), बजिनी (एसीएम डिवीजन सीएनएम डिप्टी कमांडर) पार्टी सदस्य - केशा, रघु, रोजा, ज्योति, मीना सहित 31 साथी मारे गए।
वहीं मैनी, हिदा, सोनू, नेहर, मन्नी, संजती, राजू, देशू, अमर, सरिता, शांति शामिल हैं। इसकी के साथ DKSZCM सुधीर, कदिती सीटो DVCM, पूनेम सुक्की ACM, मदकम वागा PPCM, पूनेम बदरू PPCM, पद्धम कोसी ACM जैसे कैडर के नक्सली भी मारे गए हैं।
अब तक 330 से ज्यादा नक्सलियों का एनकाउंटर
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दावा है कि 31 मार्च 2026 तक बस्तर से नक्सलियों का सफाया कर दिया जाएगा। मिशन 2026 के तहत ही बस्तर में फोर्स काम कर रही है। पिछले 15 महीने में जवानों ने 330 से ज्यादा नक्सलियों का एनकाउंटर किया है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPSTags :
संबंधित ख़बरें
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
गरियाबंद में रेत माफियाओं पर खनिज विभाग मेहरबान : सरकड़ा में रात के अंधेरे में भूमिपूजन कर शुरू किया खनन, फिंगेश्वर और पैरी नदी में पोकलेन से भरे जा रहे हाईवा
6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब
Mahadev Betting App Case : CBI की 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर रेड, भोपाल-इंदौर में भी छापेमारी; लाइव चल रहे सट्टा पैनल बंद कराए
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन