Logo
Breaking News Exclusive
12 आस्था स्थल बनेंगे, मिड डे मील में दूध, मेडिकल कॉलेजों में कैंसर-हार्ट का इलाज, लाड़ली बहनों को क्या ? एप और वेब दोनों जगह नहीं चल रहा; 1 महीने में दूसरी बार सर्विस ठप हुई वीडियो जारी कर मांगी सुरक्षा, कहा- हमारे परिवार जान से मारने की धमकी दे रहे जबरन गाड़ी में बैठाने और झाड़ियों में ले जाने की कोशिश, विरोध पर परिजनों की पिटाई की अनूपपुर में 4 दिन पहले घर की दीवार गिराई थी, मलबे में दबने से घायल हुए थे एक ही फंदे पर झूले, 4 पन्नों का सुसाइड नोट, लिखा- खुद को शिव में अर्पण कर रहे बॉयफ्रेंड ने आंखों पर पट्टी और हाथ-पैर बांध दिए, मुंह में कपड़ा ठूंसकर सीने में चाकू मारा, 15 अश्लील VIDEO भी बनाए SLR, इंसास राइफल और बंदूक समेत कई कारतूस जब्त, सरेंडर नक्सलियों ने बताया ठिकाना 8 लोग जिंदा जले: अवैध रूप से बन रहे थे पटाखे, पॉलीथीन में इकट्‌ठे किए गए बॉडी पाट्‌र्स 25 से 60 किमी की दूरी खत्म, किसानों, व्यापारियों और महिला समूहों को मिलेगा सीधा लाभ 12 आस्था स्थल बनेंगे, मिड डे मील में दूध, मेडिकल कॉलेजों में कैंसर-हार्ट का इलाज, लाड़ली बहनों को क्या ? एप और वेब दोनों जगह नहीं चल रहा; 1 महीने में दूसरी बार सर्विस ठप हुई वीडियो जारी कर मांगी सुरक्षा, कहा- हमारे परिवार जान से मारने की धमकी दे रहे जबरन गाड़ी में बैठाने और झाड़ियों में ले जाने की कोशिश, विरोध पर परिजनों की पिटाई की अनूपपुर में 4 दिन पहले घर की दीवार गिराई थी, मलबे में दबने से घायल हुए थे एक ही फंदे पर झूले, 4 पन्नों का सुसाइड नोट, लिखा- खुद को शिव में अर्पण कर रहे बॉयफ्रेंड ने आंखों पर पट्टी और हाथ-पैर बांध दिए, मुंह में कपड़ा ठूंसकर सीने में चाकू मारा, 15 अश्लील VIDEO भी बनाए SLR, इंसास राइफल और बंदूक समेत कई कारतूस जब्त, सरेंडर नक्सलियों ने बताया ठिकाना 8 लोग जिंदा जले: अवैध रूप से बन रहे थे पटाखे, पॉलीथीन में इकट्‌ठे किए गए बॉडी पाट्‌र्स 25 से 60 किमी की दूरी खत्म, किसानों, व्यापारियों और महिला समूहों को मिलेगा सीधा लाभ

: PM Modi LIVE Today: वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी काशी तमिल संगम का करेंगे उद्गाटन

News Desk / Sat, Nov 19, 2022


PM Modi LIVE Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अरुणाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। इसके बाद गुजरात जाएंगे, जहां तीन दिन में उनकी 8 चुनावी रैलियों को प्रोग्राम है। गुजरात में 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को होने वाले मतदान के लिए भाजपा का चुनाव प्रचार चरम पर है। सबसे पहले पीएम मोदी अरुणाचल के ईटानगर पहुंचे, जहां पहले 'ग्रीनफील्ड' हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। यहां से पीएम अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। थोड़ी देर में एक महीना चलने वाले 'काशी तमिल संगम' का उद्गाटन करेंगे। देखिए फोटो वीडियो और जानिए ताजा अपडेट

PM Modi in Varanasi

अरुणाचल प्रदेश के कार्यक्रम में हिस्से लेना के बाद प्रधानमंत्री वाराणसी पहुंच गए हैं, जहां 'काशी तमिल संगमम्' कार्यक्रम का उद्घाटन होना है। 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की थीम पर यह कार्यक्रम हो रहा है। यह कार्यक्रम वाराणसी में बीएचयू के एम्फीथिएटर ग्राउंड में हो रहा है। यहां तमिलनाडु की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाने के लिए 75 स्टॉल लगाए गए हैं। पीएम मोदी तमिलनाडु से आए नौ शैव पीठों के अधीनम से मुलाकात के साथ ही इंजीनियरिंग व मेडिकल छात्रों से संवाद करेंगे। तमिल साहित्य का विमोचन भी पीएम के हाथों होगा।

Image

मुख्यमंत्री योगी ने वन्नक्कम (नमस्ते) किया। कहा, विश्वेश्वर की पवित्र धरा पर रामेश्वर की पवित्र धरा से पधारे अतिथियों का स्वागत है। काशी में तमिल कार्तिक मास की अवधि में काशी तमिल संगमम का आयोजन किया जा रहा है। काशी में उत्तर दक्षिण का संगम हो रहा है। प्राचीन रिश्ता पुनर्जीवित किया जा रहा है।

PM Modi in Arunachal Pradesh

अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में पीएम मोदी ने 'डोनी पोलो हवाई अड्डे' का उद्घाटन किया। ₹640 करोड़ की लागत से विकसित इस हवाई अड्डे का उद्देश्य कनेक्टिविटी को बढ़ावा देना और क्षेत्र में व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देना है। यह राज्य का पहला ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा है।

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा, मैं जब भी अरुणाचल आता हूं, एक नई उमंग, ऊर्जा और नया उत्साह लेकर जाता हूं। अरुणाचल के लोगों के चेहरे पर कभी भी उदासीनता और निराशा नहीं झलकती है, अनुशासन क्या होता है? ये यहां हर व्यक्ति और घर में नजर आता है। फरवरी 2019 में इस एयरपोर्ट का शिलान्यास हुआ था और ये सौभाग्य मुझे मिला था। हम ऐसा वर्क कल्चर लाए हैं, जिसका शिलान्यास हम करते हैं, उसका उद्घाटन भी हम करते हैं। अटकाना, लटकाना और भटकाना वह समय चला गया। आज देश में जो सरकार है, उसकी प्राथमिकता देश का विकास है, देश के लोगों का विकास है। साल में 365 दिन, चौबीसों घंटे, हम देश के विकास के लिए ही काम करते हैं।

Image
Image
Image
Image
Image
Image
Image
Image
Image
Image

PM Modi in Gujarat

वाराणसी के बाद पीएम गुजरात जाएंगे। शनिवार से 3 दिन का चुनावी दौरा रहेगा। इस दौरान पीएम मोदी तीन दिनों में आठ चुनाव रैलियों को संबोधित करेंगे। गुजरात में अपने तीन दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में फोकस करेंगे। यहां एक दिसंबर को पहले चरण का मतदान होने जा रहा है। दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को है। इसके बाद 8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के साथ गुजरात के लिए भी मतगणना होगी। इसी दिन विभिन्न उप चुनावोें के नतीजे भी आएंगे।

Posted By: Arvind Dubey

Assembly elections 2021
elections 2022

 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन