: Uddhav Thackeray की 24 घंटे में दूसरी बार तलाशी: EX CM ने खुद VIDEO बनाया, बोले- MODI का बैग भी चेक करना, वहां पूंछ मत झुकाना
Uddhav Thackeray Airport Bag Check Controversy; Amit Shah | PM Modi: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) सुप्रीमो उद्धव ठाकरे के हेलीकॉप्टर की 24 घंटे में दूसरी बार जांच की गई। उद्धव मंगलवार को उस्मानाबाद की औसा सीट पर चुनाव प्रचार करने आए थे।
Uddhav Thackeray Airport Bag Check Controversy; Amit Shah | PM Modi: इस दौरान चुनाव आयोग के कर्मचारियों ने उनके हेलीकॉप्टर की जांच की। इससे पहले 11 नवंबर को यवतमाल के वानी एयरपोर्ट पर उनके बैग की जांच की गई थी।
Uddhav Thackeray Airport Bag Check Controversy; Amit Shah | PM Modi: चुनाव आयोग की कार्रवाई पर उद्धव ठाकरे भड़क गए। उन्होंने मंगलवार को कहा- अमित शाह गृह मंत्री की कुर्सी पर बैठने के लायक नहीं हैं।
Uddhav Thackeray Airport Bag Check Controversy; Amit Shah | PM Modi: महाराष्ट्र मोदी के थापा से तंग आ चुका है। आपने मेरा बैग चेक किया, कोई बात नहीं, लेकिन मोदी और शाह के बैग की भी जांच होनी चाहिए।
Uddhav Thackeray Airport Bag Check Controversy; Amit Shah | PM Modi: उन्होंने कहा- मोदी और शाह के बैग की जांच करें, क्योंकि वे महाराष्ट्र को लूटकर जा रहे हैं। आज मुझे सोलापुर जाना था, मुझे उड़ान भरने से रोक दिया गया क्योंकि मोदी आ रहे थे। मोदी प्रधानमंत्री पद के लायक नहीं हैं।
Uddhav Thackeray Airport Bag Check Controversy; Amit Shah | PM Modi: उन्होंने 15 लाख रुपये देने का वादा किया था, लेकिन 1500 रुपये दे रहे हैं। देवा भाऊ, दाढ़ी भाऊ, जैकेट भाऊ (देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे, अजित पवार) यह उनकी सरकार है, ये तीनों मिलकर महाराष्ट्र को खाना चाहते हैं।
Uddhav Thackeray Airport Bag Check Controversy; Amit Shah | PM Modi: 11 नवंबर को उद्धव ने अधिकारियों द्वारा बैग चेक करने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने कहा- 'मेरा बैग चेक करो।
Uddhav Thackeray Airport Bag Check Controversy; Amit Shah | PM Modi: अगर तुम चाहो तो मेरा पेशाब का बर्तन भी चेक कर सकते हो, लेकिन अब मुझे तुम लोगों द्वारा मोदी का बैग चेक करने का वीडियो चाहिए। वहां अपनी दुम मत झुकाओ। मैं यह वीडियो जारी कर रहा हूं। इसके बाद मैं तुम लोगों की पोल खोल दूंगा।'
उद्धव ठाकरे और जांच अधिकारी के बीच बातचीत
- उद्धव: क्या नाम है आपका?
- अधिकारी: मेरा नाम अमोल है।
- उद्धव ठाकरे: कहां के रहने वाले हैं?
- अधिकारी: अमरावती का रहने वाला हूं।
- उद्धव: अमरावती का ठीक है..लेकिन अब तक किन-किन लोगों का अपने बैग चेक किया है? मुझ से पहले किन नेताओं का बैग चेक किया?
- अधिकारी: इससे पहले किसी का नहीं किया, मुझे 4 महीने ही हुए हैं।
- उद्धव: 4 महीने में आपने एक भी बैग चेक नहीं किया। मैं ही पहला कस्टमर आपको मिला?
- अधिकारी: नहीं साहब...ऐसी कोई बात नहीं है।
- उद्धव: नहीं आप मेरा बैग चेक करिए, मैं आपको रोकूंगा नहीं। आप मेरा बैग चेक करते हुए बताओ कि क्या आपने अब तक मिंधे (एकनाथ शिंदे) का बैग चेक किया? क्या देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार, मोदी, अमित शाह का बैग चेक किया?
- अधिकारी: अब तक मौका नहीं मिला।
- उद्धव: जब मोदी आएंगे तो उनका बैग चेक करते हुए वीडियो आप मुझे भेजिए। वहां आप अपनी पूंछ मत झुका देना। मेरा यूरिन पॉट भी चेक करिए। फ्यूल की टंकी चेक करना चाहेंगे?
- अधिकारी: नहीं साहब।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन