MP CG Times
Breaking News Exclusive
NZ vs IND 3rd T20I : अर्शदीप ने साइफर्ट को भेजा पवेलियन, Vaibhav Sooryavanshi को फिर मौका क्यों मिला, जानिए NZ vs IND मैच अपडेट्स ? Free Fire India Launch Date : 28 अक्टूबर को लॉन्च होगा Free Fire गेम ? Garena ने अब तक नहीं की पुष्टि Cyclone Arnab Latest Update : आंध्र प्रदेश के तट से Cyclone Arnab, 140 kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; ओडिशा भी अलर्ट Jio IPO Allotment Status : आपको जिओ के शेयर मिले या नहीं, यहां चेक करें स्टेटस; 28 अक्टूबर को लिस्टिंग Ballon d’Or 2026 : Harry Kane ने 25 साल बाद इंग्लैंड को दिलाया अवॉर्ड, Alexia Putellas तीसरी बार बनीं चैंपियन जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में NZ vs IND 3rd T20I : अर्शदीप ने साइफर्ट को भेजा पवेलियन, Vaibhav Sooryavanshi को फिर मौका क्यों मिला, जानिए NZ vs IND मैच अपडेट्स ? Free Fire India Launch Date : 28 अक्टूबर को लॉन्च होगा Free Fire गेम ? Garena ने अब तक नहीं की पुष्टि Cyclone Arnab Latest Update : आंध्र प्रदेश के तट से Cyclone Arnab, 140 kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; ओडिशा भी अलर्ट Jio IPO Allotment Status : आपको जिओ के शेयर मिले या नहीं, यहां चेक करें स्टेटस; 28 अक्टूबर को लिस्टिंग Ballon d’Or 2026 : Harry Kane ने 25 साल बाद इंग्लैंड को दिलाया अवॉर्ड, Alexia Putellas तीसरी बार बनीं चैंपियन जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में

: Rahul Gandhi बोले- MODI को Biden जैसे भूलने की बीमारी: भाषण देते वक्त भूल जाते हैं कि क्या कहना है, पीछे से बताना पड़ता है

Rahul Gandhi बोले- MODI को Biden जैसे भूलने की बीमारी: भाषण देते वक्त भूल जाते हैं कि क्या कहना है, पीछे से बताना पड़ता है

Rahul Gandhi said Modi has amnesia like Biden: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को महाराष्ट्र के चंद्रपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन से की। राहुल ने कहा- 'मोदी जी की याददाश्त कमजोर हो रही है, अमेरिकी राष्ट्रपति को भी भूलने की बीमारी है।'

राहुल ने कहा कि मेरी बहन ने मुझे बताया कि आजकल मोदी जी अपने भाषणों में वही बातें कह रहे हैं जो हम कह रहे हैं। शायद मोदी जी की याददाश्त चली गई है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति भी भाषण देते समय भूल जाते थे। वह कुछ बोलते थे और फिर कुछ और। फिर उन्हें पीछे से कहा गया कि उन्हें यह नहीं बोलना चाहिए। Rahul Gandhi said Modi has amnesia like Biden: यूक्रेन के राष्ट्रपति आए थे, अमेरिकी राष्ट्रपति ने उन्हें रूस का राष्ट्रपति पुतिन कहा। उनके पीछे खड़े लोगों ने कहा कि वह रूस से नहीं, बल्कि यूक्रेन से हैं। उनकी याददाश्त चली गई थी। इसी तरह हमारे प्रधानमंत्री की भी याददाश्त चली गई है। राहुल ने कहा- पीएम हमारे भाषणों की बातें दोहरा रहे हैं राहुल ने कहा कि शायद अगली मीटिंग में प्रधानमंत्री मोदी आपको बताएंगे कि महाराष्ट्र सरकार सोयाबीन के लिए 7 हजार रुपये प्रति क्विंटल देती है। मैंने कहा कि भाजपा संविधान पर हमला कर रही है, वे कहते हैं कि कांग्रेस पार्टी संविधान पर हमला कर रही है। मैं हर भाषण में संविधान की कॉपी लेकर जाता हूं, उसे दिखाता हूं, मैं एक साल से कह रहा हूं कि भाजपा संविधान पर हमला कर रही है। मोदी जी को पता चल गया कि लोग नाराज हो रहे हैं, तो मोदी जी कहने लगे कि राहुल गांधी संविधान पर हमला कर रहे हैं। मैं हर भाषण में कहता हूं कि हम 50% आरक्षण की दीवार को तोड़ेंगे और इसका दायरा बढ़ाएंगे। लोकसभा में मैंने मोदी जी से कहा कि 50% आरक्षण की दीवार जिसे आप तोड़ना नहीं चाहते, हम उसे लोकसभा में तोड़ देंगे, लेकिन उनकी याददाश्त चली गई। वे कहते हैं कि राहुल गांधी आरक्षण के खिलाफ हैं। अगली मीटिंग में वे कहेंगे कि राहुल गांधी जाति जनगणना के खिलाफ हैं। जबकि मैंने उनसे कहा है कि मोदी जी जाति जनगणना करवाएं। देश को पता चलना चाहिए कि देश में कितने दलित, कितने आदिवासी और कितने पिछड़े वर्ग के लोग हैं। देश को पता चलना चाहिए कि उनकी भागीदारी कितनी है। शिरडी में बोलीं प्रियंका- एनडीए के झूठ से परेशान हैं लोग कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी शनिवार को महाराष्ट्र के शिरडी में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा- यह उमड़ता जनसैलाब इस बात का सबूत है कि महाराष्ट्र की जनता एनडीए सरकार के झूठ और नारों से तंग आ चुकी है। हम इस अहंकारी सरकार को सत्ता से बेदखल कर यहां महाविकास अघाड़ी की जनहितैषी सरकार बनाने जा रहे हैं। भाजपा वाले संविधान की बात करते हैं, लेकिन इस राज्य में संविधान की धज्जियां किसने उड़ाईं? संविधान कहता है कि लोगों के हाथ में सबसे बड़ी ताकत उनका वोट है और लोग अपने वोट के जरिए अपनी सरकार चुनेंगे, लेकिन यहां क्या हुआ?

प्रियंका के भाषण की प्रमुख बातें...

1. भाजपा ने डरा-धमकाकर महाराष्ट्र की सरकार चोरी की

पहले जनता ने सरकार चुनी और फिर पैसों के दम पर, डराकर-धमकाकर, एजेंसियों का इस्तेमाल कर यहां की सरकार चोरी की गई। यहां की सरकार चोरी करके नरेंद्र मोदी, BJP ने महाराष्ट्र की जनता के साथ विश्वासघात किया है।

2. मोदी जी ने अरबपतियों का करोड़ों का कर्ज माफ किया, किसानों का नहीं करते

BJP सरकार की नीतियों ने किसान, युवा, महिला समेत हर वर्ग को कमजोर करने का काम किया है। नरेंद्र मोदी ने चंद अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया है, लेकिन किसानों की कर्जमाफी की बात पर कहते हैं कि 'पैसा नहीं है'। जबकि कांग्रेस की सरकारों ने किसानों का कर्ज माफ किया है।

3. महाराष्ट्र का रोजगार दूसरे प्रदेशों में भेजा गया

महाराष्ट्र का रोजगार दूसरे प्रदेश में क्यों भेजा गया। यहां 2 लाख सरकारी पद खाली हैं, जिन्हें भरा नहीं गया। नौजवान बेरोजगार हैं, अपना आत्मविश्वास खो रहे हैं, उन्हें जवाब कौन देगा? नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र की सरकार को इसका जवाब देना पड़ेगा।

BJP सरकार आपके साथ भेदभाव करती है। इस सरकार ने करीब 10 लाख करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट महाराष्ट्र से दूसरे प्रदेशों में भेज दिए। वेदांता-फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर प्लांट, टाटा एयरबस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, ड्रग पार्क समेत कई प्रोजेक्ट महाराष्ट्र से गुजरात भेज दिए गए।

लाखों नौकरियां खत्म हो गईं। महाराष्ट्र को कमजोर किया गया, लेकिन नरेंद्र मोदी कहते हैं कि हम प्रदेश को मजबूत कर रहे हैं।

4. मोदी सरकार में देश में महंगाई बढ़ी

नरेंद्र मोदी मंच से आकर कहते हैं, वो सरकार और थी, 'आज मोदी है'। सच बात है, आज मोदी है.. इसीलिए देश में महंगाई है, महाराष्ट्र का किसान तड़प रहा है, 10 साल से सोयाबीन के दाम नहीं बढ़ाए। आपने किसानों के लिए क्या किया है। खेती-किसानी के सामान पर GST लगा दिया।

प्याज, कपास, दूध, संतरे के किसान पर आपने हर तरफ से हमला किया है। कांग्रेस सरकार में किसान खुशहाल था। इसीलिए जनता अब समझ गई है कि वो सरकार और थी... 'आज मोदी है'।

Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Tags :

संबंधित ख़बरें

जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार

जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार

Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?

Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?

स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार

स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार

गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई

गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई

खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां

खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां

गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया

गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन