Logo
Breaking News Exclusive
MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां

: Weather Update: दिल्ली में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा बुधवार अगले तीन दिनों में शीतलहरी का अलर्ट

News Desk

News Desk / Wed, Jan 4, 2023

Weather Update: दिल्ली में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा बुधवार अगले तीन दिनों में शीतलहरी का अलर्ट

Publish Date: | Wed, 04 Jan 2023 09:15 PM (IST)

Weather Update: देश के उत्तरी और पश्चिमी राज्यों में ठंड और बढ़ गई है। राजधानी दिल्ली में बुधवार, इस सीजन में सबसे ज्यादा ठंडा दिन रहा। दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में सुबह के समय मध्यम से घने स्तर का कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों के दौरान दिल्ली के लोगों को शीतलहर का सामना करना होगा। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। दरअसल, हाल ही में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हुई थी। अब यह बर्फ पिघल रही है और वहां से दिल्ली की तरफ आनेवाली हवा ठंड ला रही है। इसकी वजह से पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के लोगों को अगले तीन दिनों तक बर्फीली हवाओं का सामना करना पड़ेगा।

दिल्ली में कड़ाके की ठंड

बुधवार का दिन दिल्ली में इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। सफदरजंग मौसम केन्द्र में दिन का अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो कि सामान्य से तीन डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह भी सामान्य से तीन डिग्री कम है। इस सीजन में पहली बार तापमान पांच डिग्री से नीचे तक गिरा है। रिज इलाके में तो सुबह का तापमान दिल्ली में सबसे कम 3.3 डिग्री सेल्सियस रहा।मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यानी अगले तीन दिनों तक दिल्ली में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। साथ ही दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम से घने स्तर तक का कोहरा देखने को मिल सकता है।

अपने राज्य का जानें मौसम

नए साल 2023 की शुरुआत कड़ाके की सर्दी से हुई है। 4 जनवरी का दिन दिल्ली में साल का सबसे ठंडा दिन रहा। वहीं महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, विदर्भ में क्षेत्र में भी न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा बिहार, जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 1 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान दर्ज किया गया। राजस्थान के चूरू जिले में बुधवार को न्यूनतम तापमान माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सर्दी का सितम अभी कम होने का नाम नहीं लेगी।

आईएमडी ने आशंका जताई है कि अगले तीन दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में घना कोहरा और कड़ाके की सर्दी पड़ सकती है। वहीं, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश से पश्चिम विदर्भ तक कम दबाव के क्षेत्र के चलते आने वाले दो दिनों तक दौरान छत्तीसगढ़, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण मध्य प्रदेश, विदर्भ और मराठवाड़ा में हल्की बारिश होने की भी संभावना है।

Posted By: Shailendra Kumar

 


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन