Logo
Breaking News Exclusive
MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां

: Air India peeing case: फ्लाइट में महिला से अभद्रता केस में आरोपी शंकर मिश्रा गिरफ्तार कोर्ट में पेश

News Desk

News Desk / Sat, Jan 7, 2023

Air India peeing case: फ्लाइट में महिला से अभद्रता केस में आरोपी शंकर मिश्रा गिरफ्तार कोर्ट में पेश

Air India peeing case: एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला सहयात्री पर पेशाब करने के मामले में आरोपी शंकर मिश्रा की परेशानी बढ़ती जा रही है। ताजा खबर यह है कि मुंबई निवासी शंकर मिश्रा को बेंगलुरू से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे दिल्ली लाया गया है और यहां मेडिकल के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले उसे उसकी कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया है। पुलिस केस भी जांच कर रही है। वहीं पुलिस ने एयर इंडिया के स्टाफ को भी तलब किया है। नया खुलासा यह भी है कि शंकर मिश्रा ने महिला को 15,000 रुपए का मुआवजा भी दिया था, जो उसके परिवार ने लौटा दिया। शंकर मिश्रा के वकील के मुताबिक, मामले सामने आने के बाद दोनों पक्षों के बीच व्हाट्सएप पर बात भी हुई थी। महिला की तरफ से उनकी बेटी ने बात की थी।

शंकर मिश्रा के वकील का कहना है कि शराब के नशे में हुए घटनाक्रम के बाद उन्होंने महिला के सभी चीजें साफ कर ली थीं। दोनों पक्षों के बीच बात भी हो गई थी, लेकिन उसके बाद मामले को नया तूल दिया गया। वकीलों की ओर से जारी बयान के मुताबिक, शंकर मिश्रा ने महिला के कपड़े और बैग 28 नवंबर को साफ करवा दिए थे और 30 नवंबर को उनके घर तक भिजवा दिए थे। तब महिला ने साफ कहा था कि वे मामले को आगे नहीं बढ़ाएंगी और शिकायत भी दर्ज नहीं करवाएंगी।

दिल्ली पुलिस ने एयर इंडिया के कर्मचारियों को किया तलब

इस बीच, दिल्ली पुलिस एक्शन में आई गई है। पुलिस ने घटना के संबंध में एयर इंडिया के कर्मचारियों को तलब किया है। पायलट और को-पायलट समेत एयर इंडिया के कर्मचारियों को शुक्रवार के लिए समन जारी किया गया था, लेकिन वे पेश नहीं हुए। अब उन्हें 7 जनवरी को पुलिस उपायुक्त (हवाईअड्डा) के कार्यालय में तलब किया गया है। पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की और आरोपी यात्री को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया।

Posted By: Arvind Dubey

 


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन