Logo
Breaking News Exclusive
MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां

: Air India urinating case: 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया शंकर मिश्रा एयर इंडिया के सीईओ ने मांगी माफी

News Desk

News Desk / Sat, Jan 7, 2023

Air India urinating case: 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया शंकर मिश्रा एयर इंडिया के सीईओ ने मांगी माफी

Air India peeing case: महिला सह-यात्री पर पेशाब करने के आरोपी शंकर मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को उसे मेडिकल जांच के लिए सफदरजंग अस्पताल लाया गया। इसके बाद उसे अदालत के समक्ष पेश किया गया। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि शंकर मिश्रा जांच में सहयोग नहीं कर रहा था और इसी कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। उसका मोबाइल फोन भी स्वीच ऑफ आ रहा था। कोर्ट ने इन तमाम बातों का संझान लिया और उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। शंकर मिश्रा के वकील ने जमानत की अर्जी दाखिल की है, जिस पर 11 जनवरी को सुनवाई होगी।

कैसे पकड़ा गया शंकर मिश्रा

ये मामला सार्वजनिक होने के बाद दिल्ली पुलिस ने 5 जनवरी को शंकर मिश्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी और उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी करने की मांग की थी। उसे गिरफ्तार करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सूत्रों के मुताबिक आरोपी शख्स की आखिरी लोकेशन बेंगलुरु थी, जहां 3 जनवरी को उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया था। शुक्रवार की रात, पुलिस ने मैसूर में शंकर मिश्रा की आखिरी लोकेशन पर फोकस किया, जो बेंगलुरु सेलगभग 150 किलोमीटर दूर है। लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी जा चुका था। टैक्सी ड्राइवर से पूछताछ करनेपर पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे। मिश्रा बेंगलुरु के महादेवपुरा इलाके में चिनप्पा लेआउट इलाके में एक होम-स्टे में पहले भी कई बार पर रुक चुका था। जैसे ही दिल्ली पुलिस की टीम को यह सूचना मिली, उसने छापेमारी की और मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया।

एयर इंडिया ने लिया एक्शन

फ्लाइट में महिला सह-यात्री पर पेशाब करने के मामले में टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन (Campbell Wilson) ने शनिवार 7 जनवरी को बयान जारी कर माफी मांगी। अपने बयान में उन्होंने बताया कि एयरलाइन ने इस मामले में चार केबिन क्रू और एक पायलट को ड्यूटी से हटा दिया गया है और उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं एयरलाइन फ्लाइट में यात्रियों को शराब परोसने की अपनी पॉलिसी की भी समीक्षा कर रही है। सीईओ ने बयान में कहा कि एयरलाइन ने भविष्य में इस तरह की घटनाओं से कैसे निपटा जाए, इसे बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं।

Posted By: Shailendra Kumar

 


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन