Logo
Breaking News Exclusive
समाज को संगठित कर नई ऊंचाइयों तक ले जाने का लिया संकल्प बगनई नदी की बाढ़ में फंसे 14 मजदूरों ने पेड़ पर काटी पूरी रात; सुबह रेस्क्यू, छुरा में 40 साल पुराना पुल टूटा पद्म विभूषण तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन; रायपुर AIIMS में ली अंतिम सांस, पीएम मोदी और सीएम साय ने जताया शोक 1.88 करोड़ फॉलोअर्स वाले हेड-कॉन्स्टेबल विवेकानंद ने दिया इस्तीफा; सस्पेंड करने वाले SP को थमाया लेटर,पढ़िए रिपोर्ट सागर-नर्मदापुरम और भोपाल ग्रामीण में नए IG की तैनाती, कई दिग्गजों की जिम्मेदारियां बदलीं जिस घर ने 2 साल तक पाला, वहीं शादी की भीड़ का फायदा उठाकर उड़ाए पैसे; प्रेमी के साथ गिरफ्तार कोयला ट्रांसपोर्टर की कैंपर से कुचलकर हत्या, शराब के नशे में विवाद के बाद दोस्त ने ही चढ़ाई गाड़ी क्रेशर खदान में ब्लास्ट से पहले 17 लोगों पर गिरी चट्टान; हाथ-पैर टूटे; टुकड़ों में बंट गया ट्रैक्टर अश्लील मैसेज भेजकर संबंध बनाने का डाला दबाव, बोलीं-तुम्हारे घर को नोंच कर रख दूंगी, फिर किया राजीनामा गर्लफ्रेंड को घर में घुसकर गोली मारी, शादी का दबाव बनाने पर पति-पत्नी ने 4 लाख में दी थी सुपारी समाज को संगठित कर नई ऊंचाइयों तक ले जाने का लिया संकल्प बगनई नदी की बाढ़ में फंसे 14 मजदूरों ने पेड़ पर काटी पूरी रात; सुबह रेस्क्यू, छुरा में 40 साल पुराना पुल टूटा पद्म विभूषण तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन; रायपुर AIIMS में ली अंतिम सांस, पीएम मोदी और सीएम साय ने जताया शोक 1.88 करोड़ फॉलोअर्स वाले हेड-कॉन्स्टेबल विवेकानंद ने दिया इस्तीफा; सस्पेंड करने वाले SP को थमाया लेटर,पढ़िए रिपोर्ट सागर-नर्मदापुरम और भोपाल ग्रामीण में नए IG की तैनाती, कई दिग्गजों की जिम्मेदारियां बदलीं जिस घर ने 2 साल तक पाला, वहीं शादी की भीड़ का फायदा उठाकर उड़ाए पैसे; प्रेमी के साथ गिरफ्तार कोयला ट्रांसपोर्टर की कैंपर से कुचलकर हत्या, शराब के नशे में विवाद के बाद दोस्त ने ही चढ़ाई गाड़ी क्रेशर खदान में ब्लास्ट से पहले 17 लोगों पर गिरी चट्टान; हाथ-पैर टूटे; टुकड़ों में बंट गया ट्रैक्टर अश्लील मैसेज भेजकर संबंध बनाने का डाला दबाव, बोलीं-तुम्हारे घर को नोंच कर रख दूंगी, फिर किया राजीनामा गर्लफ्रेंड को घर में घुसकर गोली मारी, शादी का दबाव बनाने पर पति-पत्नी ने 4 लाख में दी थी सुपारी

: Land For Job Scam: लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार के खिलाफ चला CBI का हथौड़ा, तो बिलबिलाया विपक्ष

News Desk / Mon, Mar 6, 2023


नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है, लेकिन विपक्षी दलों का कहना है कि केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग विपक्षी दलों को प्रताड़ित करने के लिए किया जा रहा है। दिल्ली में सिसोदिया की गिरफ्तारी से लेकर बिहार में लालू यादव के ठिकानों पर हुई सीबीआई की छापेमारी पर विपक्षी दलों का यही कहना है कि सरकार हमें परेशान कर रही है। जहां दिल्ली में नई आबकारी नीति घोटाले में सिसोदिया की गिरफ्तारी को आम आदमी पार्टी के नेता मोदी सरकार की साजिश बता रही है, तो वहीं बिहार में लैंड फॉर जॉब मामले में लालू के ठिकानों पर हुई सीबीआई की छापेमारी को लेकर विपक्षी दलों में सनसनी का माहौल है।

lalu yadav and rabri devi

बता दें कि जॉब फॉर लैंड मामले में सीबीआई ने लालू यादव के आवास पर छापेमारी की है, जिसे लेकर विपक्षी दलों ने कड़ी आपत्ति जताई है। सीबीआई की छापेमारी पर आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस कार्रवाई को अपमानजनक बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसा करके विपक्षी दलों को परेशान कर रही है, लेकिन उन्हें अपनी कोशिशों में कामयाबी नहीं मिलेगी। उधर, सीबीआई की कार्रवाई पर तेजस्वी यादव ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने जांच एजेंसी की कार्रवाई पर कहा कि यदि आप भाजपा के साथ रहते हैं, तो आप राजा हरिश्चंद्र होंगे। महाराष्ट्र में जब शरद पवार के भतीजे (अजित पवार) बीजेपी में गए तो सारे केस वापस ले लिए गए। जब टीएमसी के मुकुल रॉय कब बीजेपी में, सारे केस वापस ले लिए गए। अगर आप बीजेपी को आईना दिखाएंगे तो यह (छापेमारी) होगी।

इसके अलावा कई अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने भी सीबीआई की उक्त कार्रवाई की निंदा की है। उधर, राजद कार्यकर्ताओं ने भी सीबीआई की कार्रवाई का विरोध प्रदर्शन किया। उघाड़े बदन कार्यकर्ताओं ने सीबीआई की कार्रवाई की आलोचना की है। जिसकी तस्वीरें भी सामने आई है।

केंद्र सरकार लगातार दावा कर रही है कि वो भ्रष्टाचार के खिलाफ चोट कर रही है, लेकिन यह कार्रवाई आगामी दिनों में कितनी सफल साबित हो पाती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। बता दें कि बीते दिनों रविवार को आठ विपक्षी दलों के नेताओं ने पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में पीएम मोदी को पत्र लिखा था। पत्र में आरोप लगाया गया था कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का उपयोग विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ कर रही है।  पत्र में यह भी कहा गया जिन विपक्षी दलों के नताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया है, उनके खिलाफ चल रहे भ्रष्टाचार के मामलों को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।

lalu yadav

दरअसल, लालू प्रसाद यादव पर आरोप है कि उन्होंने 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहने के दौरान अभ्यर्थियों को जमीन के बदले रेलवे में नौकरियां दीं थी।  सबीआई का दावा है कि इस मामले में लालू के खिलाफ साक्ष्य भी मिले हैं। फिलहाल, मामले की जांच जारी है। आज इसी कड़ी में लालू के ठिकानों पर छापेमारी की भी गई। अब ऐसे में यह पूरा माजरा आगामी दिनों में क्या रुख अख्तियार करता है और इससे भी अहम बात यह है कि इस मसले को लेकर हिंदुस्तान की राजनीति की धारा कैसी रहती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन