Logo
Breaking News Exclusive
MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां

: Rahul Gandhi: विदेशी धरती से राहुल गांधी ने लगाया मोदी सरकार पर फोन टैपिंग का आरोप, तो भड़की BJP, दिखाया कांग्रेस को आईना

News Desk

News Desk / Sat, Mar 4, 2023

Rahul Gandhi: विदेशी धरती से राहुल गांधी ने लगाया मोदी सरकार पर फोन टैपिंग का आरोप, तो भड़की BJP, दिखाया कांग्रेस को आईना

नई दिल्ली। कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने लैक्चर में केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भारतीय लोकतंत्र को खतरे में बताया। मीडिया और न्यायपालिका को दबावग्रस्त बताया। विपक्षी दलों पर केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों का उल्लेख किया। कांग्रेस नेता कहा कि भारत में विपक्षी दलों को सरकार की आलोचना करने का अधिकार नहीं है। सरकार की आलोचना करने पर विपक्षी नेताओं को जांच एजेंसियों की कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है। राहुल ने कहा कि भारत में जांच एजेंसियों का दुरुपयोग विपक्षी दलों के खिलाफ किया जा रहा है।

इसके अलावा राहुल ने अपने लेक्चर में पेगासस का भी जिक्र किया। कहा कि पेगासस सॉफ्टवेयर के जरिए विपक्षी नेताओं की निगरानी की जा रही है। पेगासस के जरिए विपक्षी दलों के नेताओं की फोन टैपिंग की जा रही है। राहुल ने दावा किया कि उनके निजी सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें सलाह दी कि फोन पर बात करते समय सावधानी बरते, क्योंकि इस बात की पूरी संभावना है कि  कहीं उनका फोन भी टैप ना किया जा रहा हो। राहुल ने आगे कहा कि भारत की मौजूदा सरकार लगातार विपक्षी दलों के नेताओं की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।

वहीं, राहुल द्वारा इस तरह से केंद्र को सवालों के कठघरे में खड़ा करने पर बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर हो चुकी है। आज इसी कड़ी में बीजेपी की तरफ से राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने मोर्चा संभालते हुए राहुल को आईना दिखाया है। उन्होंने राहुल को आड़े हाथों लेते एक प्रसंग का जिक्र किया। जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘राहुल जी जासूसी कैसे होती थी और सरकारें जासूसी कैसे कराती थी। मैं उसका उदारहण देता हूं। यूपीए-2 के अंदर वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी जी कह रहे थे कि सोनिया गांधी के कहने पर मेरे कमरे को बग कराया गया है और मैं जो बातें करता हूं वह सुन लेती हैं। और जो बातें मैं करता हूं , सोनिया जी सुन लेती हैं। यूपीए 2 में RTI में बताया गया था कि 9000 फोन टेप होते थे और बाद में ये संख्या बढ़कर एक लाख हो गई थी।

इसके अलावा तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने बिजनस फोरम को संबोधित करते हुए बड़े ही स्पष्ट रूप से कहा था कि, ‘हां… देश की सुरक्षा के लिए हम फोन टैपिंग कराते हैं। संबित पात्रा ने आगे राहुल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आप फोन टैपिंग कराते थे। आप ईमेल चोरी चोरी करके पढ़ते थे। आप अपने मंत्रियों की बातों को सुनते थे। उनके कमरों को बग कराते थे और यहां जांच होने के बावजूद भी आपने अपने फोन को सबमिट भी नहीं किया और जाकर विदेश की भूमि में कहते हैं कि हमारे देश में खतरा है। हमारे देश में फोन टैपिंग होती है। हमारे देश में लोकतंत्र नहीं है। बता दें कि बीजेपी के इस पलटवार के बाद कांग्रेस की तरफ से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है। इस पर सभी की निगाहं टिकी रहेंगी।


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन