Logo
Breaking News Exclusive
MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां

: Rajasthan: राजस्थान में गरम हुई सियासत, गजेंद्र सिंह शेखावत ने CM गहलोत के खिलाफ किया मानहानि का केस

News Desk

News Desk / Sat, Mar 4, 2023

Rajasthan: राजस्थान में गरम हुई सियासत, गजेंद्र सिंह शेखावत ने CM गहलोत के खिलाफ किया मानहानि का केस

नई दिल्ली। राजस्थान में एक बार फिर से राजनीतिक घमासान देखने को मिल सकता है। इस बार बीजेपी और कांग्रेस आमने- सामने आ सकती है। दरअसल, खबर है कि बीजेपी नेता व जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ मानहानि के तहत केस दर्ज करवाया है। अब ऐसे में पुलिस गजेंद्र के खिलाफ आगामी दिनों में क्या कुछ कार्रवाई की जाती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। लेकिन, इस कार्रवाई पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि वो इस कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार हैं। बाकायदा वो तो इसका स्वागत करते हैं। मुख्यमंत्री गहलोत ने अपने बयान में कहा कि उनके(गजेंद्र सिंह शेखावत) मानहानि के केस का हम स्वागत करेंगे, कम से कम इसी बहाने ये केस आगे बढ़ेगा। जिन 2-3 लाख गरीबों के पैसे डूबे हैं उनका पैसा कहां गया? वो खुद मुजरिम हैं, उनकी पत्नी, साला, पिता जी और माता जी का नाम है।

शेखावत ने आगे अपने बयान में कहा कि इन्हें शर्म आनी चाहिए थी, मंत्री बनने के बाद इन्हें आगे बढ़कर लोगों से बात करनी चाहिए थी। ये केस आगे बढ़ेगा तो गरीबों का ये मुद्दा राष्ट्रीय मुद्दा बनेगा। मैं चाहता हूं कि PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह तक ये बात जाए। उधर, इस पूरे मामले पर शेखावत ने अपने बयान में कहा कि लगभग 3 साल तक CM ने मेरा नाम अनेक अवसर पर एक ऐसी कोऑपरेटिव सोसाइटी के साथ जोड़कर चरित्र हनन करने की कोशिश की जिसका न तो मैं और न ही मेरे परिवार का कोई प्राथमिक सदस्य, डिपॉसिटर आदि है। उन्होंने जोधपुर में मुझे इस मामले में अभियुक्त करार दिया है। उन्होंने न सिर्फ मेरा चरित्र हनन करने की कोशिश की, बल्कि मेरी दिवंगत मां को भी अभियुक्त करार दिया। जिसके चलते मैंने धारा 500 के तहत मानहानि का मुकदमा दायर किया है।

उधर, इस पूरे मसले पर दोनों ही नेताओं के बयानों से साफ है कि आगामी दिनों में राजस्थान की राजनीति में भूचाल देखने को मिल सकता है और वैसे भी राजस्थान में राजनीति इन दिनों संवेदनशील बनी हुई है। बीजेपी और कांग्रेस एक –दूसरे के खिलाफ आक्रमक मुद्रा में नजर आ रहे हैं। ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि आगामी दिनों में दोनों ही दलों के बीच घसामान देखने को मिल सकता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। तब तक के लिए आपे देश दूनिया की तमाम बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए पढ़ते रहिए । न्यूज रूम पोस्ट.कॉम


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन