Logo
Breaking News Exclusive
CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो

: Meghalaya Assembly Election Result 2023: मेघालय में सरकार बनाने एनपीपी से हाथ मिलाएगी बीजेपी? कोनरॉड संगमा-हिमंत सरमा की बैठक से कयास

News Desk

News Desk / Wed, Mar 1, 2023

Meghalaya Assembly Election Result 2023: मेघालय में सरकार बनाने एनपीपी से हाथ मिलाएगी बीजेपी? कोनरॉड संगमा-हिमंत सरमा की बैठक से कयास

गुवाहाटी। पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय विधानसभा के चुनाव नतीजे आज आ रहे हैं। नतीजे घोषित होने से पहले ही इन राज्यों में सरकार बनाने के लिए सियासी गणित बिठाने की कोशिश भी तेज है। खासकर मेघालय में। वजह ये है कि एक्जिट पोल के नतीजों में कहा गया है कि मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा बनने जा रही है। इसी का शायद असर है कि पूर्वोत्तर में बीजेपी के बड़े नेता और असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा से बुधवार को गुवाहाटी में मेघालय के सीएम और एनपीपी के प्रमुख कोनरॉड संगमा ने मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच एक होटल में मुलाकात और लंबी बैठक होने की खबर है।

himanta biswa sarma

बीजेपी के नेता और असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा।

मेघालय के एक्जिट पोल की बात करें, तो इंडिया टुडे-एक्सिस के एक्जिट पोल में यहां एनपीपी को 18-24, बीजेपी को 4 से 8 और टीएमसी को 5-9 सीटें दी गई हैं। जी न्यूज-मैट्रिजे के एक्जिट पोल के हिसाब से मेघालय में एनपीपी को 21 से 26, बीजेपी को 6-11 और टीएमसी को 8 से 1 सीटें मिल सकती हैं। टाइम्स नाउ-ईटीजी का एक्जिट पोल मेघालय में एनपीपी के खाते में 18-26, बीजेपी को 3 से 6 और टीएमसी को 8 से 14 सीटों पर जीतता बता रहा था। मेघालय में पिछली बार कांग्रेस ने 21, एनपीपी ने 20 और बीजेपी ने 2 सीटें जीती थीं।

conrad sangma 2

जाहिर है, अगर एक्जिट पोल के हिसाब से ही आज मेघालय विधानसभा चुनाव के नतीजे आते हैं, तो किसी भी दल को सरकार बनाने के लिए गठबंधन करना होगा। पिछली बार बीजेपी ने संगमा को समर्थन दिया था। बीते दिनों कोनरॉड संगमा ने कहा भी था कि वो गठबंधन कर सरकार बना सकते हैं। ऐसे में हिमंत बिस्व सरमा और संगमा की मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। हिमंत बिस्व सरमा जबसे कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए हैं, उन्होंने पूर्वोत्तर में बीजेपी को सत्ता में सहयोगी बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है। पूर्वोत्तर के सभी दलों के नेताओं से हिमंत के अच्छे रिश्ते भी हैं। ऐसे में कोनरॉड संगमा से हिमंत बिस्व सरमा की मुलाकात मेघालय में अगली सरकार के गठन में अहम माना जा रहा है।


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन